{"_id":"6127eb048ebc3e79bb06d252","slug":"road-sarway-shahjahanpur-news-bly4575956118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा प्रदर्शन किया तो सड़क का सर्वे करने पहुंचे सहायक अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा प्रदर्शन किया तो सड़क का सर्वे करने पहुंचे सहायक अभियंता
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के कैंप कार्यालय में पीआरओ अमित मिश्रा और अपर नगर आयु?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंदिरानगर कॉलोनी के बाशिंदें बृहस्पतिवार को फिर से प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हो गए। इसकी जानकारी होने पर नगर निगम के सहायक अभियंता निर्माण मौके पर पहुंचे और अधूरी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सेना से अनुमति मिलने पर निर्माण कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद भी प्रदर्शनकारी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कैंप कार्यालय पहुंच गए और उनके पीआरओ के सामने समस्या रखी। यहां अपर नगर आयुक्त से वार्ता के बाद सभी संतुष्ट हुए और आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
शहर की इंदिरानगर कॉलोनी में पातीराम के घर से गुप्ता खाद्य भंडार तक सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने आंदोलन शुरू किया था। बुधवार को बच्चे और महिलाओं के साथ लोगों ने खन्नौत नदी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। पांच बजे तक जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो सभी बाहर निकल आए। बृहस्पतिवार सुबह सभी फिर से खन्नौत नदी के किनारे एकत्रित हो गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सहायक अभियंता निर्माण विपुल कुमार को मौके पर भेजा।
सहायक अभियंता ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की तथा अधूरी सड़क का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता निर्माण ने बताया कि यह सड़क सेना के क्षेत्र में आती है। दूसरे की जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं करवाया जा सकता है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि अक्षय मिश्रा के घर से पातीराम के घर तक आधी रोड का निर्माण नगर पालिका के समय में किया था, लेकिन आगे निर्माण कार्य नहीं हुआ। सड़क अधूरी होने की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस पर सहायक अभियंता ने संबंधित विभाग से अनुमति मिलने के बसउ सड़क निर्माण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदर्शनकारी वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कैंप कार्यालय राजभवन पहुंच गए। यहां भाजपा नेता उदयवीर सिंह सोमवंशी ने मंत्री के पीआरओ अमित मिश्रा से उनकी मुलाकात कराई और समस्या से अवगत कराया। पीआरओ ने अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को बुलाकर लोगों से उनकी बातचीत कराई तथा तत्काल उचित कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद संतुष्ट हुए लोगों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस दौरान सुखरानी राठौर, सुखलाल, आकाश, गुड्डी, मंगली, प्रियंका गुप्ता, कुनाल, चंद्रभान, रानी गुप्ता, विजय गुप्ता, राकेश, सुखलाल, आकाश, साबरी गुप्ता आदि मौजूद रहे।