फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road safty week

प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

Sat, 25 Sep 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
road safty week
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप य? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने दीप जलाकर व सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सड़क सुरक्षा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन महेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सड़क संरक्षा से जुड़े नियमों को अपने जीवन में अंगीकृत करने का संकल्प लिया। पीटीओ होरीलाल वर्मा ने सभी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर केवीके के प्रभारी एनसी त्रिपाठी, बीएसए प्रतिनिधि धीरज अस्थाना, खंड शिक्षा अधिकारी कांट, यातायात प्रभारी चंद्रप्रकाश, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला ब्रांड एंबेसडर काजल यादव, यूथ आइकन ललित हरि मिश्रा, एआरटीओ (प्रवर्तन) एसबी पांडेय, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed