फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road in bad condition

तालाब बन गई बझेड़ा भगवानपुर की सड़क

Thu, 22 Jul 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
road in bad condition
बझेड़ा भगवानपुर की सड़क पर बारिश का पानी भरने से आवागमन में बहुत दिक्कत होती है। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। बझेड़ा भगवानपुर का रास्ता बारिश में दलदल बन चुका है। आसपास अतिक्रमण से हालात और खराब हो चुके हैं। जनप्रतिनिधियों के संज्ञान न लेने के कारण लोग बरसों से दिक्कत झेल रहे हैं।
विज्ञापन

तिलहर-दातागंज मार्ग पर स्थित बझेड़ा भगवानपुर गांव में पूरब दिशा से एक कच्चा रास्ता जाता है। यह रास्ता गांव के नखासा, बाजार, बैंक, अस्पताल, कॉलेज, डाकघर को जोड़ता है। इस रास्ते से क्षेत्र के भिटारा, शिकारपुर, नौगवां, मकरंदपुर, अवा, बिनौरा बिनौरिया, सुरजूपुर, वहानपुर, किरतपुर आदि गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद इस रास्ते की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इस रास्ते को पक्का बनाने की कवायद कभी नहीं की गई। बारिश होने के बाद यहां से वाहन निकालना खासा जोखिमपूर्ण हो जाता है। पैदल निकलना आसान नहीं रह जाता है। लोग मजबूरी में गंदे पानी से किसी तरह निकलते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस रास्ते को नहीं बनवाया गया तो वे आंदोलन पर मजबूर होंगे।
यह गांव का महत्वपूर्ण रास्ता है। ग्राम पंचायत की कार्य योजना में इसके निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। जल्द ही रास्ता सही कराया जाएगा।
-सोनपाल मौर्य, ग्राम प्रधान, बझेड़ा भगवानपुर
बझेड़ा भगवानपुर के इस रास्ते की बहुत बार शिकायत मिली है। रास्ते को पक्का कराने के लिए प्रस्ताव भी दे दिया है। जल्द ही रास्ता पक्का कराया जाएगा।
-वीर विक्रम सिंह प्रिंस, भाजपा विधायक, कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed