फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road construction

45 लाख से चौड़ी होगी बंडा-खुटार सड़क

Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
road construction
पुवायां (शाहजहांपुर)। बरेली से खुटार और छोटी काशी के नाम से मशहूर गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर) तक का सफर कुछ दिनों में आसान हो जाएगा। शासन ने बिलसंडा से खुटार के पास असम हाईवे तक सिंगल रोड को चौड़ा करने की अनुमति देने के साथ करीब 45 करोड़ की राशि अवमुक्त कर दी है। इस सड़क के निर्माण को पहली किश्त के रूप में 11 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुवायां तहसील के खुटार से बरेली की दूरी करीब 90 किमी है। जबकि शाहजहांपुर होकर जाने पर बरेली की दूरी 140 किमी होगी। खुटार से बंडा, बिलसंडा, बीसलपुर होते हुए सीधे बरेली जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है, जिससे लोग शाहजहांपुर होकर बरेली जाते आते थे। कुछ महीने पहले बरेली से बंडा तक सड़क का चौड़ीकरण कर दिया गया, जिससे लोग बंडा, बिलसंडा होकर बरेली जाने लगे। खुटार से बंडा तक सड़क अभी सिंगल लेन और काफी जर्जर हालत में है। इससे लोगों को आने जाने से काफी दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के अनु सचिव राजेश कुमार पांडेय की ओर से प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इसके मुताबिक राज्य मार्गों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की नई कार्य योजना के तहत बीसलपुर-बंडा-खुटार- गोला मार्ग (नव घोषित राज्य मार्ग संख्या 162) के अवशेष भाग चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाना है। इसकी लंबाई 19.50 किमी होगी, जिसमें 4518.75 लाख (45 करोड़ 18 लाख 74 हजार) की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। चालू वित्त वर्ष 2020-21 में लागत के सापेक्ष व्यय हेतु 1130.00 लाख (11 करोड़ 30 लाख) शर्तों के साथ अवमुक्त करने की स्वीकृति राज्यपाल ने प्रदान कर दी है। निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो इसकी जिम्मेदारी पीडब्लूडी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम गांवों के लोगों को होगा लाभ, बढ़ेगी बसों की संख्या
खुटार से बरेली तक सड़क चौड़ी हो चुकी है। केवल 19.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण बाकी है। सड़क का यह हिस्सा चौड़ा होने से इस पर रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ेगी, जिससे सफर आसान हो जाएगा। खुटार क्षेत्र के तमाम कारोबारी सामान लेने बरेली जाते हैं। खुटार, बंडा के बीच तमाम गांवों के लोगों को इस रोड के चौड़ा होने से लाभ होगा।

बंडा से खुटार तक सात मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। इसका बजट 4518.75 लाख है। इसकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इससे तमाम लोगों को लाभ मिलेगा। - ओपी वर्मा, एक्सईएन पीडब्लूडी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed