{"_id":"6ad925cde9cdd604f70362b0","slug":"road-closures-traffic-jams-on-alternative-routes-and-slow-paced-construction-have-compounded-the-citys-difficulties-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188017-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़कें बंद, वैकल्पिक रास्तों पर जाम, धीमे निर्माण ने बढ़ा दीं शहर की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़कें बंद, वैकल्पिक रास्तों पर जाम, धीमे निर्माण ने बढ़ा दीं शहर की मुश्किलें
विज्ञापन
कवि तिराहा से मोहनगंज जाने वाली सड़क एक माह से निर्माण कार्य के लिए बंद। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में एक साथ चल रहे निर्माण कार्यों की सुस्त रफ्तार और नियमों के पालन में अनदेखी ने लोगों की राह मुश्किल कर दी है। मोहनगंज तिराहा से कवि तिराहा तक करीब एक माह से सड़क बंद होने से वाहनों का दबाव वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ गया है। वहीं, दुर्गा होटल मोड़ से स्टेशन रोड तक ह्यूम पाइप डालने का काम एक माह से अधिक समय बाद भी पूरा नहीं हो सका है। दोनों मार्गों पर निर्माण की धीमी गति और पर्याप्त संकेतक नहीं होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। रामलीला के चलते इन मार्गों पर शाम के समय परेशानी और बढ़ गई है।
शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से टाउनहॉल होते हुए सदर चौराहा तक करीब 14.22 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार परियोजना का करीब 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मोहनगंज तिराहा से कवि तिराहा तक व्यस्त मार्ग बंद होने से लाल इमली चौराहा और कवि तिराहा पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
लाल इमली चौराहा से निशात रोड तक अतिक्रमण न हटने से भी निर्माण प्रभावित है। फुटपाथ का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है तो इसके बाद सड़क निर्माण भी होना है। नगर निगम की ओर से 15 दिन में काम पूरा कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
--
स्टेशन रोड पर भी अधूरा काम, एक तरफ से निकल रहे वाहन
दुर्गा होटल मोड़ से स्टेशन तक ह्यूम पाइप डालने का काम एक माह से अधिक समय से चल रहा है। निर्माण के दौरान करीब एक माह तक मार्ग पर यातायात बंद रहा। अब एक तरफ से वाहनों को निकाला जा रहा है, लेकिन सड़क किनारे बैरिकेडिंग और अधूरे काम के कारण जाम लग रहा है। ठेकेदार ने पाइप के ऊपर मिट्टी डाल दी है, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ। संबंधित ठेकेदार को 20 अक्तूबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जता चुके हैं। पाइप डालने का काम पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी को सड़क का निर्माण करना है।
--
संकेतक नहीं होने से बंद रास्ते में पहुंच रहे वाहन
मोहनगंज-कवि तिराहा मार्ग पर रास्ता बंद होने की स्पष्ट जानकारी देने वाला कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। इससे वाहन चालक आगे तक पहुंच जाते हैं और रास्ता बंद मिलने पर लौटना पड़ता है। दुर्गा होटल मोड़-स्टेशन रोड पर भी निर्माण की पर्याप्त सूचना देने वाले संकेतक नहीं हैं। कुछ स्थानों पर यातायात विभाग ने बैरिकेडिंग की है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कुछ दिन पहले निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान संकेतक लगाने के निर्देश दिए थे।
--
मोहनगंज से कवि तिराहा तक ग्रीन रोड का निर्माण तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। फुटपाथ का काम पूरा होते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। ह्यूम पाइप डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी को सड़क बनानी है।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त