{"_id":"61ae5de171df81657e6a1079","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly468425718","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर संपूर्णानगर के युवक की खुटार में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरकर संपूर्णानगर के युवक की खुटार में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। जनपद लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर के गांव मुरारखेड़ा निवासी संदीप कुमार दौरा पड़ने से ट्रैक्टर के नीचे आ गिरा और पहिये से कुचलकर उसकी मौत हो गई।
सोमवार को 26 वर्षीय संदीप कुमार गांव के सुनील कुमार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भरकर बिक्री करने के लिए पूरनपुर जा रहा था। ट्रैक्टर सुनील कुमार चला रहा था। संदीप साइड में बैठा था। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव मोहनपुर के पास अचानक संदीप को दौरा पड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा। सुनील जब तक ट्रैक्टर रोकता तब तक संदीप के ऊपर से पहिया निकल चुका था। सुनील ने 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई और संदीप को लेकर सीएचसी पहुंची। सीएचसी पर डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की जानकारी पाकर संदीप के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और सुनील से घटना की जानकारी ली। संदीप के भाई मंदीप ने बताया कि वह लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। अभी रिश्तेदार आ रहे हैं। उनसे सलाह के बाद ही पोस्टमाटर्म कराने का फैसला किया जाएगा। शाम साढ़े पांच बजे तक शव सीएचसी पर ही रखा हुआ है।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। अभी परिवार के लोगों ने कुछ लिखकर भी नहीं दिया है। संदीप के परिवार वाले चाहेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।