पुवायां। खुटार के गांव सौंफरी निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार कश्यप की ट्रक के कुचलने से मौत हो गई। वह कंबाइन पर हेल्पर का काम करते थे। घर वापस आते समय पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर गांव भूड़ा मैनारी के पास रविवार सुबह चार बजे हादसा हुआ है।
सुनील कुमार कश्यप गांव सिल्हुआ के एक व्यक्ति की कंबाइन पर हेल्पर थे। कंबाइन कुछ समय पूर्व धान की कटाई करने जनपद फतेहपुर गई थी। रविवार सुबह चार बजे सुनील कंबाइन के साथ घर लौट रहे थे। गांव भूड़ा मैनारी के पास चालक ने लघुशंका के लिए कंबाइन रोकी तो सुनील भी उतर गया। सड़क पार करते समय उसे एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। सुनील की ट्रक के कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
कंबाइन के साथ मौजूद कंबाइन स्वामी ने हादसे की सूचना यूपी-112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुनील के परिवार के लोगों को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे। सुनील की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके घर पिता और एक छोटा भाई है। सुनील ही घर के इकलौता कमाऊ सदस्य था। सुनील की मौत से पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।