{"_id":"6197f933dbc37027831ba120","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly466688019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर घायल अवस्था में मिला युवक, अस्पताल में मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर घायल अवस्था में मिला युवक, अस्पताल में मृत घोषित
विज्ञापन
शिवांशु पाल का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। राजनपुर रोड पर शुक्रवार सुबह बाइक सवारयुवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस युवक को सीएचसी ले गई, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस किसी वाहन से टक्कर होने की बात कह रही है, जबकि परिजन युवक की मौत को लेकर असमंजस में है।
थाना क्षेत्र के गांव पिंगरी निवासी मुकेश पाल का 20 वर्षीय पुत्र शिवांशु पाल सुबह करीब 6:30 बजे राजनपुर मदनापुर रोड पर एक गैस एजेंसी के समीप गंभीर घायल अवस्था में पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर शिवांशु के बाबा राजेश पाल परिजन के साथ सीएचसी पहुंचे।
बाबा राजेश पाल ने बताया कि शिवांशु के पिता मुकेश पाल सुबह ही गंगा स्नान के लिए गए हुए हैं। बताया कि शिवांशु सुबह 5:30 बजे तिलहर मंडी अथवा कोल्ड स्टोरेज से खेत में बोने के लिए आलू लेने गया था। वह राजनपुर रोड पर कैसे पहुंचा, समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
बताया कि उनकी पड़ोस के गांव से रंजिश चल रही है, लेकिन शिवांशु से किसी का कोई विवाद नहीं था। उधर, एसआई अनिल शर्मा ने बताया कि शिवांशु किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। शिवांशु घर से हेलमेट लेकर चला था, लेकिन दुर्घटना के समय हेलमेट सड़क पर दूर पड़ा था। उसकी मां मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। हिमांशु पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।