फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

ईको वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो महिलाओं की मौत, आठ लोग घायल

Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Road accident
बंडा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी ईको कार। संवाद - फोटो : POWAYAN
बंडा (शाहजहांपुर)। गहलुइया मजार शरीफ से घर लौट रहे अकीदतमंदों की ईको कार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ईको सवार दस लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को बंडा सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया है। सभी घायल रिश्तेदार हैं और पीलीभीत के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के कस्बा बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी इरशाद ईको कार से 45 वर्षीय पत्नी सागरा, 20 वर्षीय पुत्री सादिया, 16 वर्षीय महक, 14 वर्षीय लायवा, नौ वर्षीय खुशी और अपने साथी नन्हा बेग की 25 वर्षीय पुत्री निदा, 18 वर्षीय पुत्र आमिल बेग, रिश्तेदार 50 वर्षीय शरीफन और उसके 22 वर्षीय पुत्र इकबाल के साथ बृहस्पतिवार को पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव गहलुइया में हजरत मस्तान शाह मियां की मजार पर गए थे।
विज्ञापन

ईको बीसलपुर का ही इमरान चला रहा था। बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे घर लौटते समय पूरनपुर बंडा मार्ग पर गांव टाह के पेट्रोल पंप के सामने ईको गाड़ी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे ईको सवार सभी घायल हो गए। लोगों ने घायलों को ईको से बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। बंडा पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने शरीफन और सागरा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उनको जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नत पूरी होने पर मजार शरीफ गए थे इरशाद
हादसे की खबर मिलते ही ग्यासपुर मोहल्ले से इरशाद के परिवार और जान पहचान के लोग बंडा पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि इरशाद ने मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों के साथ मजार शरीफ पर डेग चढ़ाने गए थे। वापस आते समय हादसा हो गया।
चार साल पहले भी ग्यासपुर के 25 लोग हुए थे घायल
25 जून 2017 को भी बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर के लोगों से भरी पिकअप पलट जाने से 25 लोग घायल हो गए थे। करीब चार वर्ष पहले मोहल्ला ग्यासपुर के अकीदतमंद पिकअप वाहन में सवार होकर गहलुइया स्थित मजार शरीफ जा रहे थे।

पिकअप बीसलपुर-दियोरिया मार्ग पर गांव मानपुर के पास पेट्रोल पंप के पास पलट गई थी। हादसे में ग्यासपुर निवासी नफीस अली, रफीक, शकील, मुहम्मद शफी, हसीब, आसिफ खां, ताहिर, शाहिद सहित 20 लोग घायल हुए थे। अब इसी मोहल्ले के लोगों के साथ गांव टाह में पेट्रोल पंप के पास हादसा होने को लेकर लोग तमाम चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed