फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Road accident
शाहजहांपुर। जलालाबाद में खंडहर रोड पर दो बाइक के बीच शनिवार रात आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को परिजन घर लेकर चले आए। देर रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम क्षेत्र के गांव मंगटोरा निवासी रूप सिंह का 35 वर्षीय बेटा वीरपाल गांव के ही अशोक के बेटे जन्मेजय के साथ बाइक से जलालाबाद बाजार आए थे। रात करीब आठ बजे दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक खंडहर रोड पर गांव अलबेला के पास थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में वीरपाल व जन्मेजय बाइक समेत दूर जाकर गिरे। दूसरा बाइक चालक भाग निकला। सूचना पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खंडहर गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर से दवा दिलवाने के बाद घर लेकर चले गए। देर रात घायल वीरपाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही आरोपी बाइक चालक क्षेत्र के गांव टापर निवासी जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वीरपाल की पत्नी सोनी देवी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। वीरपाल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
तिलहर। मोहल्ला पचासा निवासी रईस का लगभग 70 वर्षीय बड़ा भाई मुल्ला बाजार पोटरगंज में राजेंद्र अग्रवाल की दुकान की रखवाली करता था। बताते हैं कि शनिवार की रात लगभग 10 बजे वह बाजार में सड़क पर टहल रहा था। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया।
उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुल्ला अविवाहित था। वह बाजार में ही इधर-उधर रहकर अपनी गुजर-बसर करता था।
इधर, कुछ समय से वह राजेंद्र अग्रवाल की दुकान की देखभाल करता था। दुकान के कर्मचारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से आने के बाद मुल्ला का शव उसके भाई रईस और परिजन ले गए हैं। शव को दफन करने के लिए व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल ने आर्थिक मदद की। संवाद
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
खुटार। ट्रक की टक्कर से रविवार को एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। गांव कुंभिया माफी निवासी आशाराम का 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार किसी काम से खुटार आया था। शाम को वापस घर जाते समय एक ट्रक की टक्कर उसकी बाइक में लग गई।

हादसे में शिवम घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे सीएचसी लाए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed