फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

जाम से निकलने की कोशिश में तेज रफ्तार कंटेनर ने युवक को कुचला

Sun, 31 Oct 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Road accident
पोस्टमाटज्म हाउस पर चंद्रपाल के बेटे अमित और उनके परिजन जानकारी देते हुए- - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र में बिलहरी मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कासगंज जिले के गांव रामनगर निवासी चंद्रपाल (50) के बेटे रोहित और अमित काफी समय से तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला मौजमपुर में रहते थे। अमित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनके पिता उनसे मिलने के लिए तिलहर आ रहे थे। पिता ने कहीं रास्ते में रुककर फोन करके बरेली मोड़ लेने के लिए बुलाया था। बरेली मोड़ पर आकर करीब एक घंटे तक पिता का इंतजार किया, लेकिन उनके न आने पर वह बाइक से अपने घर तिलहर के लिए निकल गए।
विज्ञापन

जैसे ही वह बिलहरी मोड़ के पास पहुंचे तो वहां पर लोगों की भीड़ लगी थी। पास में जाकर देखा तो सड़क पर पिता चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे और लोग उनको किनारे कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चंद्रपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने बताया कि उनके पिता की ससुराल रुद्रपुर गांव में है। हो सकता है पिता अपनी ससुराल जाने के लिए किसी वाहन से बिलहरी गांव के पास उतरे और उनको किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार कंटेनर ने युवक को कुचला
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर कंटेनर ने जाम से निकलने की जल्दी में युवक को कुचल दिया। युवक फतेहगंज पूर्वी से दोस्तों के साथ मेला देखकर पैदल लौट रहा था।
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम की समस्या काफी पुरानी है। शासन की पहल के बाद अब उम्मीद जगी है कि जल्द ओवरब्रिज का काम पूरा होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जाम लगने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। थाना कटरा क्षेत्र के हुलासनगरा गांव निवासी अनूप (26) शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गांव के रहने वाले दोस्तों के साथ फतेहगंज पूर्वी में मेला देखने गया था।
रात करीब दस बजे अनूप दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था। हुलासनगरा रेलवे फाटक के पास आते ही पीछे से आ रहे कंटेनर ने अनूप को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ने कंटेनर की रफ्तार बढ़ाते हुए शाहजहांपुर की ओर भगा दिया। हादसे के बाद अनूप के दोस्तों ने कंटेनर का दौड़कर पीछा किया।

शाहजहांपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा कंटेनर आगे जाकर क्रॉसिंग बंद होने की वजह से रुक गया। दोस्तों ने चालक राशिद को पकड़ लिया। वह संभल का रहने वाला है। दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनूप की मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कटरा थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed