{"_id":"616dc3923e0d0b704c6e7f71","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly463325199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। जनपद लखीमपुर में एक रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होकर रविवार शाम बाइक से घर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग जाने से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर घायल हो गया।
जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हीरपुर निवासी 40 वर्षीय हरनाम की रिश्तेदारी जनपद लखीमपुर के कस्बा गोला में रिश्तेदार में रविवार को किसी का निधन हो गया था। हरनाम अपने भाई अरविंद के साथ बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। देर शाम दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। खुटार पूरनपुर हाईवे पर लौंहगापुर जंगल में उनकी बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग जाने से दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हरनाम को मृत घोषित कर दिया। अरविंद की हालत भी बेहद गंभीर बताई ता रही है। उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को हरनाम के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार हरनाम हेलमेट लगाए थे।