{"_id":"616336e78ebc3e1e73109a03","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly4624876104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी रोडवेज की बस, तीन महिला यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसी रोडवेज की बस, तीन महिला यात्री घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस और इकट्ठा भीड़।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बरेली जा रही यात्रियों से खचाखच भरी रोडवेज की अनुबंधित बस रविवार दोपहर जलालाबाद थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में सीआरपीएफ की महिला कांस्टेबल समेत तीन महिलाओं को गंभीर रूप से चोटें आईं, जबकि कई अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। सवारियों का आरोप है कि चालक नशे में था और पहले कई जगह हादसा होते होते बचा।
बरेली डिपो की अनुबंधित बस फर्रुखाबाद से सवारियां भरकर बरेली जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 80 सवारियां थीं। दोपहर पौने दो बजे जब बस बरेली हाईवे पर राजभोग रेस्टोरेंट के समीप थी, तभी वह हाईवे के नीचे पटरी साइड में खड़े ट्रक में पीछे से जाकर घुस गई। जोरदार भिड़ंत से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर अन्य लोग पहुंच गए और सवारियों की मदद करने के साथ पुलिस को सूचना दी। हादसे में फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कैंट निवासी आलोक की पत्नी अनुराधा सिंह, थाना हरिपालपुर के गांव कटेटा निवासी गौरव की पत्नी रिंकी और शाहजहांपुर के थाना कटरा के रामनगर मोहल्ला निवासी राजबाला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अनुराधा सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ में सिपाही हैं और ड्यूटी पर बरेली जा रही थीं। उनके पति भारतीय सेना में हैं। हादसे के बाद चालक भाग निकला। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक नशे में लग रहा था। वह मोबाइल से बात कर रहा था। बताया कि तेज रफ्तार और गलत तरीके से चलने के कारण इससे पहले भी बस कई जगह हादसे का शिकार होते बची। मामूली रूप से चोटिल यात्री दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए, जबकि गंभीर घायल तीन महिलाओं को अस्पताल भेजा गया है।