{"_id":"613bb0198ebc3e3eb02210a1","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly4591970162","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे बालक को वाहन ने मारी टक्कर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रहे बालक को वाहन ने मारी टक्कर, गई जान
विज्ञापन
रोते-बिलखते सुमित के परिजन। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। स्कूल जा रहे बच्चे को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौत हो गई। पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कलान थाना क्षेत्र के बिरिया गरेली गांव के रहने वाले बलवीर का दस साल का बेटा सुमित गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह स्कूल जा रहा था। तभी एक पिकअप ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में सुमित बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसी बीच चालक पिकअप लेकर कच्चे रास्ते से होता हुआ भाग गया।
परिजन तुरंत सुमित को लेकर कलान सीएचसी पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कलान थाने की पुलिस पहुंची और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है। सुमित आठ भाई-बहन थे। मां पुष्पा देवी बच्चे को याद कर बिलख रही थी।