फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   river flod

उतार पर आई गंगा, रामगंगा का जलस्तर स्थिर होने से नहीं थमा कटान

Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
river flod
शाहजहांपुर। उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बांधो-बैराजों से निकल रहे पानी की मात्रा कम होने के कारण जनपद में गंगा का जलस्तर तेजी से घटने लगा है, लेकिन बीते 24 घंटे से रामगंगा 159.60 मीटर पर स्थिर है। रामगंगा में पानी कम नहीं होने से कलान तहसील के परौर क्षेत्र में स्थित तटीय गांवों में भूमि कटान की समस्या थम नहीं रही। इधर, शहर के समीप गर्रा में मंगलवार को दूसरे दिन भी जलस्तर 45 सेमी बढ़ गया, जबकि बीते दिन नदी में 95 सेमी पानी बढ़ चुका है। बीते दिन की तुलना में खन्नौत का जलस्तर भी दस सेमी बढ़ा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बुधवार तक सभी नदियों के जलस्तर में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन

कलान क्षेत्र में भैंसार बांध पर गंगा बीते दिन 12 सेमी कम होने के बाद मंगलवार को 24 सेमी कम हो गई, जबकि अभी तक जलस्तर में दैनिक गिरावट पांच से आठ सेमी हो रही थी। भैंसार बांध पर गंगा 142.74 मीटर पर बह रही है। गंगा में उफान कम होने से मिर्जापुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत पैलानी उत्तरी के मजरा आजादनगर और इस्लामनगर में बाढ़ की विपदा कम हो गई है। हालांकि, संपर्क मार्गों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद उन पर जगह-जगह कीचड़ से दलदल हो गया है और इससे ग्रामीणों को सामान्य आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र का कहना है कि नरौरा बैराज से पानी की निकासी घटकर 40773 क्यूसेक रह जाने से गंगा में पानी कम होने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, परौर क्षेत्र में रामगंगा के किनारे स्थित मजरा मोहनपुर, बाजार मोहल्ला और बिचपुरी समेत नारायणनगर पश्चिमी के दक्षिणी भाग में कई स्थानों पर नदी ने जहां पर जमीनेेें काटी हैं, वहां नीचे की मिट्टी बहने से गड्ढे लगातार गहरे हो रहे हैं। सिंचाई विभाग के ठेकेदार के श्रमिक वहां बालू से भरी गई बोरियां रस्सी की क्रेट में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तलहटी में पानी का वेग अधिक होने से इस कार्य में बाधा पड़ रही है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनूप कुमार का कहना है कि जलस्तर कम होते ही कटान वराले हिस्सों में बोरियों के भराव का काम तेज गति से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed