फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Revenue staff have been caught by merchant liability

देनदारी चुका चुके व्यापारी को राजस्व स्टाफ ने पकड़ा

Tue, 12 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
हजारों रुपये बकाया देय अदा नहीं करने वाले बिजली उपभोक्ताओं से नरमी बरतने वाले महकमे के अफसरों की कारगुजारी से शहर के एक व्यापारी को बेवजह राजस्व हवालात का मुंह देखना पड़ गया। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने इस मामले में तीखे तेवर दिखाते हुए बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन में एक्सईएन सिटी विवेक पटेल का घेराव किया तो वह बैकफुट पर आ गए। एक्सईएन ने आनन-फानन एडीएम वित्त एवं राजस्व के नाम संशोधन पत्र जारी करके व्यापारियों से अपना पीछा छुड़ाया। शहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी फैजउल्ला अली के बेटे शमशाद पेशे से बैटरी व्यवसायी हैं। कुछ माह पहले उन्होंने अपना बिजली कनेक्शन बकाया बिल चुकता करके  कटवा दिया था। इसके  ऐवज में विभाग से उन्हें निर्धारित प्रपत्र भी बतौर प्रमाण पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद सोमवार को उनकी दुकान पर राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारी पहुंचे और उनके विरुद्ध बिजली विभाग से जारी 87606 रुपये की आरसी जारी होने का हवाला देकर पकड़ लिया। शमशाद काफी गिड़गिड़ाए, लेकिन राजस्व स्टाफ ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें अपने साथ ले जाकर सदर तहसील की हवालात के पास बिठाकर तहसीलदार को इत्तला देने चले गए। इस बीच, शमशाद वहां से जान बचाकर भाग निकले और व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ से सारी बात बताकर बेवजह की देनदारी में फंसाए जाने से बचाने की गुहार की। कागजातों से शामशाद की बात सही साबित होते देख व्यापारी नेता दुआ अन्य कई पदाधिकारियों के साथ सदर तहसील जा पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार ओंकार नाथ वर्मा को शमशाद के सारे कागजात दिखाते हुए पकड़े जाने की वजह पूछी। इस पर तहसीलदार ने शमशाद के हवालात से भागने पर आपत्ति करते हुए साफ कहा कि आरसी जारी होने की दशा में संबंधित के खिलाफ कोई रियायत संभव नहीं है। इस पर सारे व्यापारी नेता बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र पहुंचे और एक्सईएन पटेल का घेराव करके उनसे सवाल करने शुरू कर दिए। शमशाद के बिजली कनेक्शन संबंधी प्रपत्र देखने के बाद एक्सईएन ने भी माना कि उनके खिलाफ त्रुटिपूर्ण आरसी जारी हुई है। व्यापारी नेता दुआ की मांग पर एक्सईएन पटेल ने तत्काल एडीएम पीके श्रीवास्तव के नाम संशोधन पत्र भी जारी कर दिया। इसमें एक्सईएन ने लिखा है कि उपभोक्ता शमशाद द्वारा कागजात उपलब्ध कराने के बाद ज्ञात हुआ यह रिकवरी गलती से जारी हुई है। एक्सईएन से मिलने वालों में सुनील गुप्ता, शाहनूर खां, धर्मपाल रैना आदि व्यापारी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed