फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   result

सीबीएसई 12 वीं : सब पास, खुशी से खिल उठे चेहरे

Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
result
शाहजहांपुर में शुक्रवार को सीबीएसई की कक्षा 12 में पास हुईं तक्षशिला स्कूल की छात्राएं खुशियां मन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सीबीएसई 12 वीं की परीक्षाएं इस साल नहीं हुईं और शुक्रवार को उनका रिजल्ट घोषित कर दिया गया। दोपहर दो बजे के बाद रिजल्ट आना शुरू हुआ। जिसमें जिले के 30 स्कूलों के सभी 2151 परीक्षार्थी पास हो गए। बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई जारी रही। कोविड-19 के मद्देनजर शासन ने बिना परीक्षा के ही छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने का निर्णय लिया। पहले आईसीएसई ने बिना परीक्षा के कराए परिणामों की घोषणा की और शुक्रवार को सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम बगैर परीक्षा के जारी कर दिया। जिले में सीबीएसई की 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 30 विद्यालयों के 2151 परीक्षार्थियों में कोई भी विद्यार्थी परीक्षा में फेल नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को परीक्षा परिणाम आने से पहले ही बहुत से छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंच गए थे। बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने परीक्षा में पास होने पर छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई और आशीर्वाद दिया तो घर में परिजन ने प्यार व दुलार।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जिले में सीबीएसई बोर्ड के 30 विद्यालयों में 12 वीं के 2151 परीक्षार्थी थे। ये सभी पास हो गए हैं। 12 वीं का रिजल्ट 10वीं और 11वीं की मुख्य तथा 12वीं की प्री-परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है।
- राजीव कुमार पांडेय, जिला कोआर्डिनेटर, सीबीएसई
-
बिना परीक्षा पास होने से संतुष्ट, पर कर रखी थी तैयारी
बगैर परीक्षा के 97.6 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं, जिनसे संतुष्ट जरूर हैं। परीक्षाएं देने को मिलतीं तब इससे बेहतर मार्क्स लाती। स्कूल टॉप किया है। मेरा सपना सीए बनना है। इसके लिए कॉमर्स से इंटर किया है। पीएम मोदी से काफी प्रभावित हूं, उनका युवाओं से घुलने-मिलने की कोशिश करना काफी अच्छा लगता है।
- अनीशा सक्सेना, तक्षशिला पब्लिक स्कूल
----
मैंने परीक्षाओं को लेकर पूरी मेहनत की थी। इसलिए परीक्षा परिणाम अच्छा होने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थी। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाओं को ही निरस्त कर दिया गया। जबकि रिजल्ट घोषित किया गया है। जिसमें मुझे 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। आगे की पढ़ाई इंजीनियरिंग के लिए करूंगी।
- वंदना पाल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल
-----
परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पापा रविंदर सिंह अरोड़ा अपना कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट चलाते हैं, तो भाई जसमीत सिंह का सेलेक्शन रेजरपे कंपनी में बैकिंग सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में हो गया है। 12वीं करने के बाद अब मैं भी साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हूं।
- सिमरन अरोड़ा, तक्षशिला पब्लिक स्कूल
-----
मैंने 12 वीं में 96.2 प्रतिशत के साथ स्कूल में टॉप किया है। अब बीएससी एग्रीकल्चर करूंगा, जिससे खेतीबाड़ी में अपना कॅरियर बना सकूं। बिना परीक्षा दिए जो अंक प्राप्त हुए हैं, उनसे काफी खुश हूं। परीक्षा होती तब भी इतने ही अंक प्राप्त आने की उम्मीद थी। हाईस्कूल में भी 91.2 प्रतिशत अंक मिले थे। - प्रियम त्रिपाठी, जीएल कनौजिया इंटर कॉलेज
-----
बड़ी बहन किरन शर्मा आईएएस बनना चाहती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनसे ही प्रेरित होकर पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस हूं। इंटर में 95.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे बहुत खुशी हो रही है। मैं सीए बनना चाहती हूं, इसके लिए चाहे जितनी मेहनत करनी पड़े।
- शिवानी शर्मा, जीएल कनौजिया इंटर कॉलेज
-----
पापा आनंद कुमार गुप्ता एक दुकानदार और मम्मी हाउस वाइफ हैं। उनका सपना है कि मैं डॉक्टर बनूं, जिसको पूरा करने के लिए पढ़ाई कर रहा हूं। 12वीं की परीक्षाओं को लेकर दिन में पांच से सात घंटे तक पढ़ाई करता था। लेकिन परीक्षाएं ही नहीं हुईं। बिना परीक्षा के 91.4 प्रतिशत अंक आए हैं, इससे ज्यादा जा सकता था।
- यश गुप्ता, जीएल कनौजिया इंटर कॉलेज
----
कोविड-19 की वजह से इस बार एग्जाम ही नहीं हुए, जबकि इसको लेकर बहुत सीरियस थी। परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए अच्छे से तैयारी कर ली थी। बिना परीक्षा के रिजल्ट आने पर 96.4 परसेंट नंबर के साथ स्कूल में टॉप करने से बहुत खुश हूं। परीक्षा होने पर भी इतने ही मार्क्स आने की उम्मीद लगाई थी।
- तान्या मिश्रा, डॉन एंड डोना कांवेंट
----
कोविड-19 के चलते एग्जाम नहीं हुए, यह बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर किया गया। बिना परीक्षा दिए ही 95.6 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में सेंकेंड टॉपर रहा हूं। अगर एग्जाम होते तब भी 95 प्रतिशत तक मार्क्स आने की उम्मीद थी। इतनी पढ़ाई एग्जाम को लेकर की थी। अब नीट की तैयारी करूंगा। - अरशान अहमद मंसूरी, डॉन एंड डोना कांवेंट
-----
मेहनत के हिसाब से इतने ही मार्क्स मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एग्जाम ही नहीं कराए गए। 10वीं, 11वीं और 12वीं के अंकों को मिलाकर रिजल्ट बनाया गया है। ऐसे में 95.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। बिना परीक्षा के प्राप्त अंकों से संतुष्ट हूं। मैं पढ़-लिखकर अपने देश का नाम रोशन करना चाहती हूं।
- सौम्या सिंह पाल, डान एंड डोना कांवेंट
------------
प्रतिभावान बच्चे
पलक शुक्ला
94 प्रतिशत
बीएसए पब्लिक स्कूल
-----
दीपांशु मिश्रा
97.4 प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय-दो
------
समीर
96.8 प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय-दो
-------
अंजली राठौर
95.8 प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय-दो
------
देवांश अग्रवाल
97.4 प्रतिशत
रॉयन इंटरनेशनल
-------
राम कृपाल अवस्थी
97.2 प्रतिशत
रॉयन इंटरनेशनल
------
शल्वी लील
97 प्रतिशत
रॉयन इंटरनेशनल
------
मानव दुबे
95.8 प्रतिशत
रोजी पब्लिक स्कूल, जलालाबाद
------
कंचन वर्मा
94.8 प्रतिशत
रोजी पब्लिक स्कूल, जलालाबाद
------
अनुभव गुप्ता
94.2 प्रतिशत
रोजी पब्लिक स्कूल, जलालाबाद
-------
वैष्णवी रस्तोगी
96.2 प्रतिशत
सेंट पॉल स्कूल
---
परीक्षा में पास होने पर खुशी में झूमे बच्चे
परीक्षा में पास होने पर खुशी में झूमे बच्चे
पुवायां। सीबीएसई 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद बच्चों ने पास होने की खुशी में एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। शिक्षकों ने भी बच्चों को पास होने पर बधाई दी है।
------------
कैंब्रिज में ऋषित, समर्थ टॉपर
पुवायां के कैंब्रिज कांवेंट स्कूल में ऋषित त्रिवेदी ने 96.2, समर्थ अग्रवाल ने 95.4 और हर्षप्रीत सिंह, यशस्वी रायजादा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम तीन स्थान हासिल किए हैं। अक्षुन शुक्ला, अयान पटेल, श्रुति मल्होत्रा, अजय प्रताप सिंह, आकांक्षा अग्रवाल, कुशाग्र, विष्णुकांत शुक्ला, जशन प्रीत सिंह, राजदीप सिंह, सिमरन कौर आदि ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऋषित त्रिवेदी के अनुसार परीक्षा होने पर वह 98 प्रतिशत अंक लाते। समर्थ अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा देकर पास होने की खुशी अलग होती। वह डॉक्टर बनना चाहते हैं। स्कूल के डायरेक्टर विपिन अग्रवाल, सह डायरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल, प्रिंसिपल डॉ. अनु नंदिनी शर्मा ने बच्चों को बधाई दी।
-
राना पब्लिक स्कूल में आयुषी प्रथम
पुवायां के राना पब्लिक स्कूल में आयुषी गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुनाल सिंह, अमन त्रिपाठी, साहिबप्रीत सिंह, अभिमान पांडे, कर्तव्य श्रीवास्तव, राजनप्रीत कौर, हर्षप्रीत कौर, पवनदीप कौर, गौरव पटेल, पल्लवी यादव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के उप निदेशक अवतार सिंह, प्रबंधक प्रदीप पांडे, प्रधानाचार्य दीपक पोखरिया, उप प्रधानाचार्य उमा त्रिवेदी ने बच्चों को बधाई दी। आयुषी गुप्ता ने कहा कि परीक्षा देने पर ज्यादा अंक प्राप्त होते। दूसरे स्थान पर रहे कुनाल सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। परीक्षा होती तो अंक और ज्यादा आते।
--------------
मारवाह मॉर्डन स्कूल में सिमरनजीत टॉपर
पुवायां के मारवाह मार्डन स्कूल में सिमरनजीत सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रीतम सिंह ने 96 और जय शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के निदेशक तारा सिंह और प्रबंधक कमलजीत सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए आगे की कक्षाओं में और ज्यादा मेहनत कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन करने को कहा है।
---------------
एलएसपी में अर्शदीप प्रथम
खुटार के गांव रामपुर कलां स्थित एलएसपी पब्लिक स्कूल में अर्शदीप कौर ने 92.8, कल्पना सक्सेना ने 82.4 और खुशी वर्मा ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बधाई देते हुए मिष्ठान खिलाकर हर्ष जताया है।
-----------------
गोल्डन फ्लॉवर में हरकीरत प्रथम
खुटार के गोल्डन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल में हरकीरत कौर ने 95.2, नवदीप कौर ने 92.4, लवजोत सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं। स्कूल के डॉयरेक्टर हरदेव सिंह ने छात्र छात्राओं की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि स्कूल सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
--------------
बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित बजाज पब्लिक स्कूल में सुमनदीप कौर और सुमेधा मिश्रा ने 97.94, कृष्ण माधवेश ने 93, वैष्णवी गुप्ता ने 87.40 प्रतिशम अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं। बंडा की गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी में अंशिका अवस्थी ने 93.2, अवंतिका राठौर ने 92.66, आदित्य अग्निहोत्री ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

-
द रेनेसां एकेडमी में राशि अव्वल
तिलहर। सीबीएसई 12वीं के घोषित परीक्षाफल में द रेनेसां एकेडमी की छात्रा राशि गर्ग ने 96.2%, अंशुल गंगवार ने 95.8% और अनन्या तोमर ने 95% अंक प्राप्त करके विद्यालय में क्रमश: प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय के 89 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें 80 छात्र प्रथम स्थान पर और 9 छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार सहित प्रबंध तंत्र के विजय कुमार अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और डॉ. आलोक अग्रवाल ने परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहने पर छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed