फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   resolve to keep the environment pollution free

विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं व संगठनों ने किया पौधरोपण

Mon, 06 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
resolve to keep the environment pollution free
शाहजहांपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा परोण करते अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के पधधिकारी। संव - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जनपद में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया। इस मौके पर सभी ने हरियाली को बढ़ावा देकर पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने का संकल्प किया।
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा की ओर से सेठ एन्क्लेव कॉलोनी में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष केके सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. केडी सिंह, अजयपाल सिंह सफौरा, संजय कुमार पाल, सुशील कनौजिया, भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष मुकेश राठौर आदि ने कॉलोनी के पार्क में अमरूद, कटहल, आम आदि फलदार पौधे रोपे। किया।
विज्ञापन

उधर, उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के आह्वान पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मोक्षधाम कैंट क्षेत्र में पौधरोपण किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करने का संकल्प किया। पौधरोपण में सुनील यादव, नाजिम खां, संजीव राठौर, अतुल गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, संतोष महेंद्रु, सुल्तान अहमद, राजन चोपड़ा, शहबाज खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने लगाए फलदार और छायादार पौधे
खुदागंज। क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में स्थित महर्षि दयानंद वैदिक आश्रम में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। आश्रम परिसर में बच्चों ने नीम, पीपल, बरगद, आम आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक आचार्य रामवीर देव आर्य ने कहा कि वृक्ष हमें नया जीवन देते हैं। संस्कारशाला के संचालक ब्रजमोहन देव आर्य के साथ बच्चों ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। रैली में प्रदीप, अनमोल, अभिषेक, शिवम, साहिल, आनंद, संदीप, अक्षय कुमार, सरगम, हनी सिंह, हैप्पी सिंह आदि बच्चे शामिल रहे। संवाद

शाहजहांपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा परोण करते उद्योग व्यापार मंडल के पधधिकारी। संवाद

शाहजहांपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा परोण करते उद्योग व्यापार मंडल के पधधिकारी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed