{"_id":"58ced65d4f1c1be7431a1d28","slug":"resolution-will-be-fully-implemented-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प पत्र का पूरी तरह होगा क्रियान्वयन: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प पत्र का पूरी तरह होगा क्रियान्वयन: खन्ना
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
suresh
- फोटो : amar uajal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बने शहर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि चुनाव पूर्व पार्टी ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसका पूरी तरह क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
अमर उजाला से देर शाम फोन पर हुई बातचीत में कैबिनेट मंत्री खन्ना ने कहा कि संकल्प पत्र का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के साथ ही विकास की गति को तेज किया जाएगा। अब प्रदेश में ऐसा विकास होगा, जो आमजन को दिखाई भी पड़े, विकास की सिर्फ बातें नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून का राज होगा और बिना किसी भेदभाव के सभी को शिक्षा-चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीं। यह जनता का हक है, जो उसे मिलना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री खन्ना ने बताया कि वह सीधे मुख्यमंत्री योगी जी की सभा से बाहर आए हैं, जिसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विधायक और मंत्री अपने क्षेत्रों में जाएं और 15 दिन के अंदर कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि आमजन की समस्याआें को दूर किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है और यही हमारा एजेंडा भी है।