{"_id":"f27a98a46fdab8f65010bd3758ed222d","slug":"republic-day-programme-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर चहुंओर बिखरी सतरंगी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर चहुंओर बिखरी सतरंगी छटा
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का 66वां गणतंत्र दिवस समारोह सतरंगी छटा बिखेरने में कामयाब रहा। इस अवसर पर जहां अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, वहीं शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। प्रभात फेरी और रूटमार्च से मिले उल्लास का वातावरण गोष्ठियों तक पहुंचा, जिसमें देश के गणतंत्र और विकास पर तर्कसंगत विचार रखे गए। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसके सम्मान में सैल्यूट किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानी बलदेव शास्त्री और श्याम बिहारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने सभी को देश की एकता-अखंडता को कायम रखने तथा संविधान के प्रति आस्था बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सर्वांगीण विचारधारा की रीढ़ है। हमारा देश संप्रभुता संपन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष है। लोकतंत्र में हमारी आस्था है, इस आस्था का बरकरार रखने की जरूरत है। संविधान में सभी को समान अधिकार दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि देश को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए सभी को अपने काम के प्रति ईमानदार होना चाहिए। इस मौके पर एडीएम पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र, ओरी लाल आदि ने भी विचार रखे।
इसी कड़ी में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी आरपी सिंह यादव, प्रभारी सीडीओ पीपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह, चेयरमैन तनवीर खां, विधायक सुरेश कुमार खन्ना, राजेश यादव, रोशनलाल वर्मा, नीरज कुशवाहा मौर्य, शकुंतला देवी समेत तमाम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियाें और गणमान्यों ने अमर शहीदों तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और शहीदों की मजारों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिला कारागार में जेल अधीक्षक सोहन लाल गुप्ता ने ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि जिला अपराध निरोधक समिति के मंत्री ओम प्रकाश सक्सेना, जेल विजिटर जितेंद्र प्रसाद, उपजेलर नीरज श्रीवास्तव, दाताराम, गोरखनाथ आदि के साथ बंदियाें फल और मिष्ठान बांटा। डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक शशिबाला गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्रबंध निदेशक शशि खरे, उपाध्यक्ष रमा वाजपेयी, प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर निदेशक अरुण खंडेलवाल और प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने बच्चों को मिष्ठान बांटा।
विज्ञापन
नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आरएन उस्मानी ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकांक्षा हाई स्कूल में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, संध्या तिवारी ने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ईडेन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रो. सैयद मोहम्मद नोमान ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जनता इंटर कॉलेज में अध्यक्ष निर्भय चंद्र सेठ ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडेय, सुरेंद्र सिंह सेठ, केपी अग्निहोत्री आदि ने विचार व्यक्त किए। रेलवे इंटर कॉलेज रोजा में प्रबंधक मुकेश सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य कन्हैया लाल, रोशन लाल, जेपी सिंह, अजीत सिंह ने विचार व्यक्त किए।
संत कृपाल एकेडमी में डायरेक्टर सुशील रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यकारिणी अधिकारी श्वेता रस्तोगी, प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। श्री मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डाइसल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शैरल डाइसल ने ध्वजारोहण किया। गुलाम फरीद के निर्देशन में विद्यार्थियाें ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभा न्यु मांटेसरी स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डोरेमोंस प्ले स्कूल में प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। उप प्रधानाचार्य सैयद शारिक आलम समेत अन्य शिक्षिकाओं ने विचार व्यक्त किए। नन्हें-मुन्नों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शालिनी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी, अनुष्का अग्रवाल, अजीम खान आदि ने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनोकरण जूनियर हाई स्कूल रेती में प्रधानाचार्य जेपी मिश्र ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देवी प्रसाद बालिका जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक प्रदीप पांडेय ने ध्वजारोहण किया। छात्राआें ने देशभक्ति के गीत गाए। प्रधान अध्यापिका रेनू पांडेय ने आभार व्यक्त किया।
आदर्श इंटर कॉलेज निगोही में प्रधानाचार्य डीआर वर्मा ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। प्रबंधक श्रीराम वर्मा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे। श्री दैवी संपद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. हरिनाथ झा ने ध्वजारोहण किया। डॉ. शंभूशरण शुक्ल, सत्येंद्र पाठक, पवन अवस्थी आदि ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। न्यु आदर्श पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सविता ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मदरसा ऐनुल इल्म में प्रधानाचार्य जावेद अख्तर कासमी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीपी इंटर कॉलेज रौसरकोठी में प्रबंधक गायत्री वर्मा ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि कर्नल एसके सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और ग्राम प्रधान नरेश के साथ पड़रा सिकंदरपुर गांव में बच्चाें को मिष्ठान बांटा। रामचंद्र सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज मिर्जापुर में प्रबंधक केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन इरफान ह्यूमन ने किया। फैयाज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य फरहनाज ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक रियाज खां ने ध्वजारोहण किया। प्रधान अध्यापक आफताब खां ने विचार व्यक्त किए। बच्चाें ने देशभक्ति गीत गाकर वाहवाही लूटी। डॉ. एम लाल मेमोरियल स्कूल में अध्यक्ष रानी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। गुलफिशां के संचालन में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य उमा गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। मदरसा गौसुल सकलैन में संस्थापक मो. नवीह कस्साब ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक डॉ. अविनाश सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सचिव सर्वेश चंद्रा, उप सचिव महेश नारायण कंचन, प्रधान अध्यापिका सुनीता सिन्हा ने विचार व्यक्त किए। श्री बाबा विश्वनाथ जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक प्रकाश चंद्र कलानी ने ध्वजारोहण किया। प्रधान अध्यापिका विजय लक्ष्मी गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। उमा शंकर बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक अंजना सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। अफरोज जहां के संचालन में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहीद राम प्रसाद बिस्मिल पब्लिक स्कूल कांट इंदेपुर में प्रधान सावित्री देवी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वाहिद अली, अरशद अली आदि ने विचार व्यक्त किए।
राजनीतिक दलों और संगठनों ने भी किया ध्वजारोहण
शाहजहांपुर। कांग्रेस कार्यालय पर भी गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने ध्वजारोहण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, मुजीबुर्रहमान खां, कृपाराम मिश्रा, कृष्ण विनोद, अनूप वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। सपा कार्यालयय पर जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने महासचिव रणंजय सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर, अवर अभियंता सुधीर कुमार कनौजिया, विक्रमजीत यादव आदि के साथ अमर शहीदों की प्रतिमाआें पर माल्यार्पण किया। बसपा कार्यालय पर मंडल कोआर्डिनेटर खेमकरन लाल गौतम और जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद दोनों ने विजय कुमार वर्मा, राम रक्षपाल, संजीव राठौर आदि के साथ घंटाघर के समक्ष डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला असंगठित मजदूर यूनियन के कार्यालय पर संरक्षक पवन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मो. खुर्शीद, रामदास पाल, मो. शकील आदि ने विचार व्यक्त किए। जलकल कर्मचारी संघ कार्यालय पर महामंत्री कमलेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। राम औतार मौर्या, राम हरि, दीपक लाल आदि मौजूद रहे। गुरु रविदास सभा की ओर से बहादुरगंज स्थित रविदास मंदिर पर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। राम प्रकाश, पूरनलाल, रामपाल चौधरी, श्रीकृष्ण आदि ने विचार रखे। नगर पंचायत कार्यालय रोजा में अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। अधिशासी अधिकारी आरपी सिंह के संचालन में गोष्ठी हुई। विकलांग एकता कल्याण सिमिति के मिश्रीपुर कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चेतन त्यागी ने ध्वजारोहण किया। पूजा त्यागी, ब्रह्मांशु वर्मा, मुनेश सक्सेना, प्रदीप गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। ग्रामोदय सेवा संस्थान कार्यालय पर अध्यक्ष डॉ. संजीव दुबे ने ध्वजारोहण किया। मुन्नालाल गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रमेश कुमार, सुधाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
नूरी मरकज में लगी चित्र प्रदर्शनी
शाहजहांपुर। नूरी मरकज में ‘शहीदों की कहानी-चित्राें की जुबानी’ शीर्षक के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें क्रांतिकारियाें और महापुरुषों के दुर्लभ चित्र शामिल किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम ने किया। इसके पश्चात मदरसा बरकातुल उलूम में वक्फ बोर्ड के निरीक्षक रियाज अहमद खां ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नूरी मरकज के अध्यक्ष इम्तियाज अली खां ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उमर हयात साबरी, मुन्ना खां सकलैनी, मौलाना शरीफ खां, गुलाम कादिर खां आदि मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर सिंजई में मुख्य अतिथि सुधीर कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी ने गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।