फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on four girl students including hostel warden

हास्टल की वार्डन समेत चार छात्राओं पर रिपोर्ट

Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Report on four girl students including hostel warden
शाहजहांपुर। छात्रा के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में आरोपी वार्डन समेत चार छात्राओं के खिलाफ कांट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी वार्डन का तबादला भी कानपुर कर दिया गया है। जांच करने आई टीम पर पीड़िता के भाई ने धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं प्रधानाचार्य ने धमकाने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीड़िता का इलाज चल रहा है। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे पीड़िता के भाई की तहरीर पर कॉलेज के हास्टल की वार्डन प्रीती वर्मा समेत चार आरोपी छात्राओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं प्राविधिक निदेशालय से एक टीम राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़िता के बयान लेने के लिए पहुंची। पीड़िता के भाई का आरोप है कि बयान लेने के साथ ही टीम में शामिल दो महिला सदस्यों ने पीड़िता को पूरे मामले का जिम्मेदार बताते हुए धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल किया। संस्थान प्रशासन ने कई छात्राओं पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती उनकी बहन से मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं संस्थान की समिति ने पीड़िता की एक मित्र के बयान लिए तो वहां के एक शिक्षक ने उसको धमकाया कि यह मामला कुछ दिन में खत्म हो जाएगा। तुम इस मामले में न पड़ो, वरना अच्छा नहीं होगा। पीड़िता के भाई का आरोप है कि संस्थान ने आरोपी वार्डन का सिर्फ तबादला किया है। जबकि उनकी मांग है कि वार्डन और वहां की पढ़ने वाली उन छात्राओं को सस्पेंड किया जाए। आरोप है कि जब जांच करने आई टीम से उन्होंने वार्डन को सस्पेंड करने की मांग की तो टीम ने साफतौर पर इनकार कर दिया। पीड़िता के भाई का कहना है कि उनकी बहन को इस हाल में पहुंचाने वाली वार्डन और छात्राओं को सजा दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे। मांग है कि संस्थान यह सुनिश्चित कराए कि कभी भी वार्डन उनकी बहन की वीडियो वायरल नहीं करेगी या फिर उस वीडियो को डिलीट कराया जाए।
विज्ञापन

निदेशालय से एक टीम जांच करने के लिए आई थी। संस्थान द्वारा कराई जांच रिपोर्ट निदेशालय से आई टीम को दे दी है। शनिवार को वार्डन को कार्यमुक्त कर उनका तबादला कानपुर कर दिया गया है। संस्थान की तरफ से पीड़िता को धमकाने का आरोप निराधार है। - प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर आरोपी वार्डन और चार छात्राओं पर धारा 323, 306 और 511 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर
यह था मामला
बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे एक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली बस्ती जिले की छात्रा ने जहर खा लिया था। छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा था कि हास्टल की वार्डन ने उसे साथी छात्राओं से पिटवाया और नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। वार्डन वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। इसी वजह से उसने जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed