फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Religious Place

धार्मिक स्थल की सीढ़ियां तोड़ने पर भड़के लोग, सदर थाने का किया घेराव

Tue, 14 Sep 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Religious Place
शाहजहांपुर में धर्म स्थल की तोड़ी गई सीढिय़ां। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मोहल्ला बाड़ूजई प्रथम के रहने वाले लोग शनिवार की रात एक धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार करा रहे थे। आरोप है कि उसी समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए धर्मस्थल की सीढ़ियां तोड़ दीं। रविवार सुबह जब लोगों ने सीढ़ियां टूटी देखीं तो सदर बाजार थाने पहुंच गए। थाने का घेराव किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। तहरीर लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाड़जई में एक धार्मिक स्थल है, जो करीब दो सौ साल पुराना बताया जाता है। धार्मिक स्थल काफी खस्ताहाल हो चुका है। मोहल्ले के कई लोगों ने संयुक्त रूप से धर्मस्थल का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराया है। धर्मस्थल के पास रहने वाले उसी समुदाय के कुछ लोग निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं। शनिवार की रात धार्मिक स्थल की नवनिर्मित सीढ़ियों को किसी ने तोड़ दिया। रविवार सुबह टूटी सीढ़ियों को देखकर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। तभी दूसरा पक्ष भी सामने आ गया।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के पास तमंचे थे और मोहल्ले वालों को गोली मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य करा रहे मोहल्ले वाले थाना सदर बाजार पहुंच गए और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मोहल्ले वालों की तरफ से तहरीर मिलते ही पुलिस ने निर्माण कार्य का विरोध करने वाले पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष ही समुदाय के हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed