{"_id":"2adbe37a579fb1057558b54b281b3783","slug":"religious-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"नष्ट हाोंगे भूसी वाले अन्न, गर्मी में होगी वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नष्ट हाोंगे भूसी वाले अन्न, गर्मी में होगी वर्षा
हरिओम त्रिवेदी/पुवायां।
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा शनि और मंत्री मंगल के नेतृत्व में ‘कीलक’ नाम के नव संवत्सर संकल्पादि में वर्ष भर प्रयोग किए जाएंगे। 27 मई से सौम्य नामक संवत्सर प्रवेश करेगा। कीलक संवत का फल कहता है कि पृथ्वी पर मेघपूर्ण वर्षा होगी, राजाओं की स्वेचछाचारिता बढ़ेगी। सौम्य संवत कहता है कि सभी फलों का उत्पादन होगा। जनता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, समाज में शांति रहेगी। वर्ष के राजा शनि हैं। उनका फल कहता है कि वर्षा कम होगी। जनता में बीमारियां फैलेंगी। राजाओं में युद्ध होगा और चोरों का आतंक बढ़ेगा। मंत्री मंगल कहते हैं कि चोर, रोग जनता को पीड़ा पहुंचाएंगे। पशुओं में दूध कम होगा। शनिवार को तमाम स्थानों पर नव संवत के फल को पढ़कर सुनाया गया।
संवत का वास माली के घर होने के चलते सभी प्रकार की वस्तुएं सस्ती होंगी। संवत्सर में समय का वाहन घोड़ा होने के कारण भूकंपादि, महाभय की स्थित, राजनेताओं में विग्रह होगा और वर्षा की कमी रहेगी।
क्या कहते हैं राजा और मंत्री
0 शनि (राजा): कम वर्षा, जनता में गंभीर बीमारी, चोरों का आतंक, आतंकवादी घटनाओं से लोगों को क्षति। तूफान से पेड़ों को क्षति, नदियों में पानी कम रहेगा।
मंगल (मंत्री): आतंकी विस्फोट, अग्निकांड की गड़ी घटनाएं होंगी। पड़ोसी से संबंध बिगड़ेंगे।
विभिन्न राशि वालों के
लिए फल और उपाय
0 मेष- बृहस्पति मन अशांत करता रहेगा। अनावश्यक विरोधी पैदा होंगे। स्त्री-पुत्रादि को कष्ट पहुंचेगा। राहु शुभ फल दे रहा है। 13 जुलाई से गुरू परिवर्तित होकर बहु विधि शुभ फलकारक रहेगा। शत्रुओं का शमन होगा। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
0 वृष-पूरा वर्ष अच्छा नहीं है। मान-सम्मान में कमी का अनुभव होगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। ज्यादा प्रयास में भी कम सफलता मिलेगी। नौकरी में बाधा पड़ेगी। राहु-केतु लाभ कराते रहेंगे। शनि और गुरु दोनों की शांति का उपाय कराना चाहिए। गुरुवार को हल्दी-गुड़ का दान करें। गुरुवार को पीला वस्त्र धारण करें।
0 मिथुन : ग्रहयोग अत्यंत सहायक है। गुरु और शनि अनुकूल हैं। शत्रु पराजित होंगे, बिगड़े काम बनेंगे। सद्विचारोें में वृद्धि होगी। धन, संपत्ति, न्यायालय के मामलों में सफलता मिलेगी। 13 जुलाई से गुरू परिवर्तित होकर हल्का पड़ जाएगा। पद प्रतिष्ठा में कमी आने लगेगी। हनुमान जी का पूजन करते रहें।
0 कर्क- वर्ष की शुरूआत से ही आपकी राशि में भ्रमण करता हुआ गुरु बहु विधि क्लेशकारी है। पैसे की कमी रहेगा। मानसिक, शारीरिक क्षमता में कमी आएगी। अनावश्यक झगड़ा पैदा होगा। शनि की शांति का उपाय करें। सुंदरकांड का पाठ करते रहें। 13 जुलाई से गुरु परिवर्तित होकर स्थितियां अनुकूल करेगा। पैसा आने लगेगा।
0 सिंह : अच्छे कार्यों के भी विपरीत परिणाम होंगे। शनि की ढैय्या चल रही है। आपका पैसा आपके काम नहीं आएगा। बैचैनी बनी रहेगी। राहु से धन का दुरुपयोग होगा। केतु के कारण हानि होगी। बुद्धि काम नहीं करेगी। गुरु, शनि का शांति का उपाय करते रहें।
0 कन्या : गुरु और शनि आपकी शक्ति और सामर्थ्य में वृद्धि करेंगे। पद, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी, नया वाहन, घर मिलने के योग हैं। वाणी, व्यवहार में निखार आएगा। राहु, केतू कुछ खराब हैं। 13 जुलाई से गुरु हलका पड़ जाएगा। आमदनी घटने और खर्चा बढ़ने लगेगा।
0 तुला : स्वास्थ्य, धन मध्यम फलकारक है। शरीर थका और मन अशांत रहेगा। शनि की उतरती साढ़े साती आपका समाज में आकर्षण कम कर सकती है। राहु व्यय और केतु शत्रु वृद्धि कराएगा। 13 जुलाई से स्थितियां आपके पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगी। धन, संपत्ति, न्यायालय कार्य में लाभ होगा।
0 वृश्चिक : यह वर्ष मिश्रित फलकारक है। शनि आपकी राशि का होकर बहु विधि कष्टकारी है। चोट, चपेट से बचें। विष, शस्त्र, अग्नि से सावधान रहें। बृहस्पति आपके लिए शुभ फलकारक है। किसी नए अधिकार, पद की प्राप्ति होगी। 13 जुलाई के बाद से पैसे की कमी परेशान करेगी।
0 धनु : अष्टम का गुरु और शनि की चढ़ती साढ़ेसाती सर्वथा कष्टकारक है। वाणी, व्यवहार में कठोरता आएगी। सभी कार्यों में कठिनाई आएगी। भाग्य साथ नहीं देगा। 13 जुलाई से सभी समस्याओं का समाधान होने लगेगा। पैसा आएगा। शनि का शांति का उपाय करते रहें।
0 मकर : 13 जुलाई से पहले समय बेहद अनुकूल है। भवन, वाहन, नौकरी का सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। एकादश का शनि बहुविधि लाभकारी है। 13 जुलाई से गुरू परिवर्तित होकर नेष्टकारी होगा। परेशानियां घेरने लगेंगी। कार्य में अवरोध होंगे। राजकीय उलझने बढ़ेंगी।
0 कुंभ : स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी रहेगी। पुत्रादि से मनमुटाव बना रहेगा। मन उचाट और थका सा रहेगा। शनि के कारण कुछ काम हाथ में आएंगे, लेकिन लाभ नहीं होगा। 13 जुलाई से सभी समस्याओं का समाधान होने लगेगा। पैसा आएगा। वाणी, व्यवहार से सभी को आकर्षित कर लेंगे।
0 मीन : वर्षारंभ में पंचम का बृहस्पति बहु विधि लाभकारी है। नौकरी में प्रोन्नति होगी। धन का लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नवम भाव का शनि यात्राएं कराएगा। 13 जुलाई से गुरू परिवर्तित होगा। परेशानियां घेरने लगेंगी। कार्य में अवरोध होंगे। राजकीय उलझने बढ़ेंगी।
(पुवायां के पंडित पवन मिश्रा और खुटार के ब्रजेश त्रिपाठी से बातचीत पर आधारित।)