{"_id":"610c39958ebc3eaab513e4bf","slug":"religion-shahjahanpur-news-bly455487473","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में...
विज्ञापन
जलालाबाद में सजा खाटू श्याम का दरबार। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद स्थित बरसाना मैरिज लॉन में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित हुए मासिक कीर्तन में श्याम प्रेमियों ने बाबा का गुणगान किया। बरेली की गायक खुशबू राधा तथा दातागंज के गायक बाबा श्याम के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
गायकों ने ‘दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में’, ‘पलकों का घर तैयार सांवरे’, ‘हारे के सहारे आजा, हम हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे’, ‘बाबा तुम सा दयालु देव दूजा नहीं’ है आदि भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इसके अलावा शाहजहांपुर से आयीं सुभी सरगम, विशाल राज एवं श्याम दीवाना ने भी कई भजनों के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान किया।
श्याम मित्र मंडल के साजन गुप्ता ने बताया कि नगर के सभी श्याम प्रेमियों द्वारा हर माह श्याम बाबा का मासिक कीर्तन आयोजित कराया जाता है साथ ही हर साल भव्य महोत्सव भी मनाया जाता है। कार्यक्रम में नगर के अलावा दातागंज, अलापुर, कलान, मिर्जापुर, अल्हागंज, कटरा, तिलहर, शमशाबाद समेत कई जगह के श्याम मित्र मंडल के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान निखिल गुप्ता, राहुल गुप्ता, आकाश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नीटू गुप्ता, अंशु गुप्ता, कमल गुप्ता, राजन गुप्ता (साजन), अमित खन्ना, वीर गुप्ता बिट्टू , लालू गुप्ता, पिंकू गुप्ता, सौरभ सक्सेना, संतोष सक्सेना, पंडित शिव राम द्विवेदी, हरिओम गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद