फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relief materials arrived in flood affected areas

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची राहत-बचाव सामग्री

Sun, 13 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 13 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नरौरा बैराज से तीन दिन से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से गंगा उफान पर है। नदी के पेटे से बाहर बहने से आसपास के गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच, रविवार को सुबह नरौरा से 1.94 लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया। इससे गंगा के साथ रामगंगा घटने के कोई आसार नहीं हैं। स्थिति गंभीर देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों की बाढ़ चौकियों पर राहत और बचाव सामग्री पहुंचा दी है। 
विज्ञापन

सिंचाई विभाग से मिली सूचनाओं के अनुसार भैंसार बांध पर 24 घंटे की तुलना में गंगा का जलस्तर 12 सेमी कम होकर 142.70 मीटर रह गया है, लेकिन कछला घाट के आसपास नदी पांच सेमी बढ़कर 163.75 मीटर पर बह रही है। इसी तरह रामगंगा बरेली के चौबारी घाट पर आठ सेमी नीचे आ गई है, लेकिन जलालाबाद और मिर्जापुर क्षेत्र के कई गांवों के अस्तित्व के लिए खतरा बनी हुई है। 
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार बारिश से क्षेत्रीय नदियों में उफान बढ़ रहा है। कंट्रोल रूम प्रभारी/तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार बीते दिन की तुलना में गर्रा 65 सेमी बढ़कर 145.10 मीटर और खन्नौत पांच सेमी बढ़ोत्तरी के साथ 143.30 मीटर पर बह रही है। उन्होंने बताया कि रामनगर समेत ड्यूनी, हरेली, खो, हरेली, किच्छा आदि बैराजों से पानी का फ्लो बढ़ने से नदियां चढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते जरियनपुर, कुनियां, हरिहरपुर, पहरुआ, पलिहुरा, हुलासनगरा, घनश्यामपुर, लोहारगढ़ी आदि गांवों की बाढ़ चौकियों पर दवाओं और खाद्य सामग्री के पैकेट सहित सर्चलाइट, लाइफ जैकेट, मेगाफोन, फोल्ड होने वाले स्ट्रेचर, फर्स्ट एड किट, सेफ्टी हेलमेट आदि सामग्री भिजवा दी है। बाढ़ चौकियों के स्टाफ को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed