{"_id":"618824593312f60cd148648e","slug":"reindeer-shahjahanpur-news-bly465387379","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक क्षेत्र में आया बारहसिंगा, वन विभाग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक क्षेत्र में आया बारहसिंगा, वन विभाग ने पकड़ा
विज्ञापन
मोहल्ला चौक में विचरण करता बारहसिंगा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला चौक में स्थित निरंकार स्कूल के पास जंगल से भटककर एक बारहसिंघा आ गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया। कुत्तों के दौड़ाने की वजह से वह घायल हो गया था। पशु चिकित्सालय में उपचार के बाद वन विभाग के सदर रेंज स्थित कार्यालय परिसर में रखा गया है। इसके बाद जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।
रविवार सुबह करीब आठ बजे मोहल्ला चौक में स्थित निरंकार स्कूल के पास एक बारहसिंघा जंगल से भटकते हुए आ गया। यहां कुत्तों ने उसे घेर लिया और काटने लगे। उनसे बचने के लिए बारहसिंघा इधर-उधर भागने लगा। बारहसिंघा को देखकर मोहल्ले वालों ने वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सदर आरपी सिंह टीम के साथ पहुंचे।
टीम ने एक खाली प्लॉट में जाल लगाकर बारहसिंघा को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ा और गाड़ी में डालकर उसे पशु चिकित्सालय सदर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग की सदर रेंज कार्यालय परिसर में उसे रखा है। वन क्षेत्राधिकारी सदर आरपी सिंह ने बताया कि बारहसिंघा कैंट इलाके के जंगल से भटक कर यहां आ गया होगा। कुत्तों के खदेड़ने की वजह से वह रिहायशी इलाके चौक में आ गया। बारहसिंघा वयस्क है। स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।