फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   refined oil container overturn on highway

बरेली-कानपुर हाईवे पर रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा, तेल भरने को टूट पड़े ग्रामीण

Tue, 14 Jan 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
refined oil container overturn on highway
बरेली-कानपुर हाईवे पर रिफाइंड तेल से भरा टैँकर पलटा तो तेल भरने को बर्तन लेकर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज। बरेली-कानपुर हाईवे पर अल्लागंज में कोहरे में ओवरटेक करते समय एक ट्रक ने रविवार रात आगे चल रहे टैंकर में टक्कर मार दी। टैंकर में रिफाइंड तेल भरा था, जो रोड पर फैलने के बाद नीचे जाकर गड्ढों में भर गया। इसका पता लगने पर ग्रामीणों ने तेल की लूटने शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडे फटकार कर ग्रामीणों को दौड़ाया। सड़क पर टैंकर पलटने से हाईवे पर कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। सुबह पुलिस ने टैंकर हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात करीब 12 बजे हुआ। टैंकर चालक रोहित ने बताया कि वह मुंबई स्थित एक रिफाइनरी से रिफाइंड ऑयल लेकर उधमपुर जा रहे थे। रात में घना कोहरा था। बरेली-कानपुर हाईवे पर अल्हागंज के पास पीछे से आए ट्रक चालक ने करते समय ट्रक ने टैंकर में साइड मार दी। अचानक टक्कर लगने से टैंकर असंतुलित होकर रोड पर पलट गया, इससे टैंकर में भरा रिफाइंड तेल सड़क पर फैलने के बाद रोड किनारे गड्ढों में भर गया। टैंकर पलटने से हाईवे की एक साइड बंद हो गई, जिससे उधर से गुजरने वाले वाहन दूसरी तरफ से निकले। इस कारण मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सोमवार सुबह करीब पांच बजे लोग जागे तो रिफाइंड तेल भरा टैंकर पलटने की जानकारी मिली। इसकी चर्चा फैली तो ग्रामीण बाल्टी, लोटा, गिलास और मग आदि बर्तन लेकर मौके पर पहुंचे और गड्ढों में भरा तेल भरना शुरू कर दिया। हादसे की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने डंडे फटकार कर तेल लूट रहे ग्रामीणों को दौड़ाया। इसके बाद क्रेन मंगाकर टैंकर को सीधा कराया गया, जिसके बाद यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed