{"_id":"614793d78ebc3eb72e5e660f","slug":"redemption-shahjahanpur-news-bly460193443","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस कॉलेज में हुआ पुस्तकों का विमोचन और पीजी सेल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएस कॉलेज में हुआ पुस्तकों का विमोचन और पीजी सेल का उद्घाटन
विज्ञापन
एसएस कॉलेज के शिक्षकों की लिखी पुस्तकों का विमोचन करते मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता चिन्मयानंद स
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में विमोचन एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद ने पुस्तकों का विमोचन और स्नातकोत्तर छात्र विकास प्रकोष्ठ तथा गणित प्राध्यापक कक्षा का उद्घाटन किया।
संगीत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रतिभा सक्सेना की पुस्तक हिंदी गजल, संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. कविता भटनागर द्वारा लिखित संगीत संकलन, डॉ. अनुराग अग्रवाल और डॉ. केके वर्मा द्वारा लिखित ई-पुस्तक लेखांकन सिद्धांत एवं अवधारणाएं तथा डॉ. बरखा सक्सेना द्वारा संपादित काव्य संग्रह एक दौर ऐसा भी का विमोचन हुआ। इसके बाद शिखा श्रीवास्तव, लोकेश श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना और प्रदीप बैरागी को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद के निर्देशन में महाविद्यालय स्वयं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप परिवर्तित कर रहा है। महाविद्यालय में उन सभी सुविधाओं तथा मानकों का निर्धारण किया जा रहा है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार छात्रों को शिक्षित करने के लिए आवश्यक है। महाविद्यालय के तृतीय तल पर स्थापित स्नातकोत्तर छात्र प्रगति प्रकोष्ठ, गणित अध्यापकों के लिए नवनिर्मित शिक्षक कक्ष का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सात स्नातकोत्तर विभागों के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर एसपी डबराल, डॉ. मधुकर श्याम शुक्ला, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. अर्चना गर्ग, अंकित अवस्थी, झरना रस्तोगी आदि मौजूद रहे।