{"_id":"57ab41904f1c1b7102ee4580","slug":"rationcard-holder-jam-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्डधारक जीआईसी रोड जाम कर धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्डधारक जीआईसी रोड जाम कर धरने पर बैठे
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
azsd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी सस्ता गल्ला और राशन की अन्य वस्तुएं पाने से वंचित कार्डधारकों ने बुधवार को सर्व समाज हिताय मोर्चा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में डीएसओ ऑफिस के सामने रोड जाम कर धरना दिया। करीब दो घंटे तक जीआईसी तिराहा पर रोड जाम रहने से ट्रैफिक डाइवर्ट करना पड़ा, जिससे खिरनीबाग चौराहा से लेकर सदर बाजार चौराहा तक जगह-जगह जाम लगने लगा। हालांकि, डीएम से एक सप्ताह में कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद कार्डधारकों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
राशन वितरण में खामियों को लेकर दो दिन पहले मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान डीएसओ विजय प्रभा से सामना होने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई थी। बुधवार को इसी समस्या को मुद्दा बनाते हुए मोर्चा कार्यकर्ता तमाम राशनकार्ड धारकों के साथ आपूर्ति अधिकारी से वार्ता करने उनके कार्यालय पहुंचे। डीएसओ को कार्यालय मेें मौजूद नहीं पाकर उनका गुस्सा भड़क उठा।
कार्डधारक डीएसओ दफ्तर के बाहर नारेबाजी करने के साथ रोड पर बैठ गए। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही देर मेें हथौड़ा चौराहा, खिरनीबाग चौराहा और प्रसाद भवन की ओर से आने वाले वाहनों के चक्के थमने लगे। कुछ ही देर में जीआईसी तिराहा से तीनों रास्तों पर वाहनों की कतारें लगने लगीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डाइवर्ट कर उन्हें कलक्ट्रेट के सामने से निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
जाम में फंसीं रोडवेज
और स्कूल की बसें
जीआईसी तिराहा पर जाम लगने की दशा में ट्रैफिक पुलिस ने रूट डाइवर्ट किया तो कचहरी तिराहा से लेकर कलक्ट्रेट गेट, खिरनीबाग चौराहा, बिस्मिल पार्क, पंखी चौराहा और सदर बाजार चौराहा तक के रास्ते जाम होने लगे। कलक्ट्रेट गेट से लेकर जेल रोड पर इस्लामियां तिराहा के आगे तक रोडवेज की कई बसें रेंगती हुई आगे बढ़ीं। स्कूली बसों और रिक्शों के जाम में घिर जाने से तमाम बच्चे काफी देरी से घरों तक पहुंचे।
जाम खुलवाने में छूटा
अफसरों का पसीना
राशन दिलाने की मांग पर डटे कार्ड धारकों को मनाने और जाम खुलवाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव और थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को करीब डेढ़ घंटे तक पसीना बहाना पड़ा। जाम खुलवाने का अफसरों का पहला प्रयास विफल होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी और अन्य पदाधिकारियों को कलक्ट्रेट ले जाकर उनकी डीएम पुष्पा सिंह से वार्ता कराई। डीएम ने राशनकार्ड धारकों की समस्या को सर्वोपरि मानते हुए एक सप्ताह में निराकरण कराने का भरोसा दिया। धरना-प्रदर्शन में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जसविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, मुनीर खां, मुश्ताक अहमद, मो. आरिफ, आबिद, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।