{"_id":"5e84c8168ebc3e72bc03410e","slug":"ration-seller-did-not-give-ration-shahjahanpur-news-bly40141605","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर कराने के बाद भी चार अंत्योदय कार्डधारकों को नहीं दिया राशन, कोटेदार पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर कराने के बाद भी चार अंत्योदय कार्डधारकों को नहीं दिया राशन, कोटेदार पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पुवायां। कार्डधारकों को कम राशन देने और चार लोगों के हस्ताक्षर कराने के बाद भी राशन नहीं देने पर एसडीएम ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से राशन वितरण किया जाना था। इसी के तहत बुधवार को कोटेदार राशन का वितरण कर रहे थे। एसडीएम दशरथ कुमार और सीओ नवनीत कुमार नायक अचानक खुटार के गांव मलिका जा पहुंचे और राशन वितरण का जायजा लिया। जानकारी मिली कि कोटेदार अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो के स्थान पर 32 किलो राशन ही दे रहे थे। गांव के छह अंत्योदय कार्डधारकों से वितरण रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिए गए थे, लेकिन राशन केवल दो लोगों को ही दिया गया था।
एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार को मौके पर बुलाकर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कोटेदार अंत्योदय कार्डधारकों को 32 किलो राशन दे रहे थे और चार लोगों के हस्ताक्षर कराने के बाद भी राशन नहीं दिया गया था। जांच रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
मलिका के कोटेदार के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्ति निरीक्षक जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- दशरथ कुमार, एसडीएम पुवायां