{"_id":"6978abd06f17a9fa2006b2d3","slug":"rat-caused-a-power-cut-in-nine-thousand-homes-in-shahjahanpur-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक चूहे ने गुल कर दी नौ हजार घरों की बिजली, दो घंटे तक परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक चूहे ने गुल कर दी नौ हजार घरों की बिजली, दो घंटे तक परेशान रहे उपभोक्ता
Tue, 27 Jan 2026 05:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Jan 2026 05:43 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एक चूहे की वजह से मंगलवार को नौ घरों की बिजली दो घंटे तक गुल रही। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
शाहजहांपुर के अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह इनकमिंग ट्रॉली में चूहा घुसने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब दो घंटे तक नौ हजार घरों की बिजली गुल होने से पानी का संकट खड़ा हो गया। दूसरी ओर शाम को बारिश होने से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में चूहा घुस गया। इसके चलते पैनल में धमाका होने के साथ ही सारे फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोगों के घरों के हीटर और ब्लोअर नहीं चल सके। सुबह बिजली गुल होने के कारण लोगों के घरों की पानी की टंकी भी नहीं भर सकीं।
विज्ञापन
शाम को बारिश ने बढ़ाई मुश्किल
लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी की तो वहां से एक घंटे में आपूर्ति आने की जानकारी दी। दूसरी ओर जेई राजेश सैनी के नेतृत्व में फॉल्ट को दुरुस्त करने का कार्य किया गया। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका। तब लोगों ने राहत की सांस ली। शाम को मौसम में बदलाव होने पर बारिश होने से उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। बिजली की आवाजाही के चलते लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन