{"_id":"5e1cbce08ebc3e87c430cafd","slug":"rape-in-ambulance-by-driver-and-technician-shahjahanpur-news-bly3918878159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक और टैक्नीशियन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक और टैक्नीशियन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 108 एंबुलेंस चालक और ईएमटी पर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुपोषित बच्ची का गला काट देने की धमकी देते हुए अस्पताल ले जाने के दौरान महिला से दुष्कर्म किया गया। मामले की तहरीर महिला के पति ने दी है। पुलिस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में व्यक्ति ने बताया उसकी पत्नी कुपोषित बेटी को गांव की आंगनबाड़ी वर्कर के साथ बृहस्पतिवार को जैतीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गई थी। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके लिए उसे 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। जिसमें आंगनबाड़ी कर्मी के साथ उसे एंबुलेंस से भेजा गया। रास्ते में कस्बे की बैंक के पास कुछ काम कहकर आंगनबाड़ी वर्कर उतर गई। चालक एंबुलेंस लेकर आगे बढ़ गया। आरोप है कि रास्ते में सुनसान जगह पर ईएमटी व चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने महिला को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। शनिवार को छुट्टी कराकर घर आई महिला ने पति को सारी बात बताई। महिला के पति ने बताया कि दो दिन वह समाज के लोक लाज और भय के कारण रिपोर्ट लिखाने नहीं पहुंचा। लेकिन सोमवार को हिम्मत जुटाकर जैतीपुर पुलिस को तहरीर दी। वहीं, थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
जैतीपुर। क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे उसकी 15 वर्षीय नातिन घर के सामने उपले लेने जा रही थी, तभी एक युवक ने नातिन को बुरी नियत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। नातिन के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर आई। उसे देखकर युवक धमकी देते हुए भाग गया। थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह भदौरिया ने बताया है कि तहरीर के आधार पर आरोपी निर्भान के खिलाफ छेड़छाड़, एससीएसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। संवाद