{"_id":"6197f7e8bbc403580e1df5f7","slug":"rape-case-shahjahanpur-news-bly466686885","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को नहीं आ या होश, पर हालत में सुधार, इलाज का खर्चा उठा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को नहीं आ या होश, पर हालत में सुधार, इलाज का खर्चा उठा रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लखनऊ के केजीएमसी में भर्ती सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की हालत में सुधार होने लगा है। शुक्रवार को उसका ऑपरेशन किया गया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के पास इलाज कराने के लिए रुपये नहीं थे। ऐसे में पुलिस किशोरी की दवाओं से लेकर उसके ऑपरेशन और खाने-पीने की व्यवस्था करा रही है।
पिता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। दो-चार हजार रुपये जुटाना पाना भी पिता के लिए पहाड़ जैसा है। 16 नवंबर को उनकी 14 वर्ष की बेटी के साथ झोलाछाप रामबाबू और उसके साथी अक्षय कुमार ने दुष्कर्म किया था। किशोरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के लिए परिवार के पास रुपये नहीं थे।
उनके साथ लखनऊ गए अल्हागंज थाने के दरोगा रंजीत को जब यह पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी एसपी एस. आनंद को दी। एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि किशोरी के इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं आना चाहिए। किशोरी के बेहतर इलाज के एसपी ने खुद केजीएमयू प्रशासन से बात कर उसका बेहतर इलाज करने का आग्रह किया। इसके बाद से जांचे, दवाएं, ऑपरेशन से लेकर खाने-पीने का खर्चा दरोगा रंजीत सिंह उठा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को किशोरी का ऑपरेशन होने के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। हालांकि अभी उसको होश नहीं आया है। डॉक्टरों ने माता-पिता को किशोरी के जल्द स्वस्थ होने का आश्वासन दिया है। मां ने बताया कि उनके पास रुपये खत्म हो चुके हैं। जिस अस्पताल में बेटी भर्ती है, उस अस्पताल को सरकारी कहा जाता है लेकिन यहां पर जांचों से लेकर दवाओं और ऑपरेशन तक के रुपये मांगे जा रहे हैं। अब सारा खर्चा साथ आए पुलिसकर्मी कर रहे हैं। थाना प्रभारी प्रदीप सेहरावत ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार है। परिवार बहुत गरीब है, इसलिए पुलिस मदद कर रही है।
दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले विश्वकर्मा महासभा के पदाधिकारी
अल्हागंज। विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ अल्हागंज में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले। उनको आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को राहत सामग्री एवं उपचार के लिए नकद धनराशि भी प्रदान की। पीड़िता से मिलने के बाद जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने अल्हागंज थाना प्रभारी से मुलाकात कर जानकारी ली। रामनिवास शर्मा, शमीम खान, रजत शर्मा, राजा शर्मा, रामवीर सोमवंशी, सूरज कठेरिया, सूर्या शर्मा, अवनीश शर्मा, विपिन, राजेश, राम अवतार आदि मौजूद रहे। संवाद