फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rangoli adorned in schools And on Rangoli lamp

स्कूलों में सजी रंगोली और रंगोली पर दीप

Tue, 10 Nov 2015 12:20 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rangoli adorned in schools And on Rangoli lamp
शिक्षण संस्थाओं में ज्योति पर्व दिवाली हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूलों में रंगोली, दीये सजाओ आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। बाद में आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ और मिठाई खाकर त्योहार की खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में दिवाली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैंडल सजाओ, रंगोली सजाओ, कार्ड बनाओ प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रबंधक राजकुमार खंडेलवाल ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। निदेशक अरुण खंडेलवाल और प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संचालन गुनीत कौर और अदिति रायजादा ने किया।
विज्ञापन

वीडीएफ कांवेंट में रंगोली, पूजा थाल सजाओ, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में रुद्र, श्रेया, अनुकाव्या, आरोही, अश्मित, साक्षी, प्रियांश, उन्नति, रचिता, अवंतिका, प्रगति आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक प्रीति आनंद ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गणेश-लक्ष्मी की झांकी भी सजाई गई। योजन में बवतिा सक्सेना, नेहा नागपाल, ममता सक्सेना, वंदना सक्सेना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत कृपाल एकेडमी में दीया मेकिंग कंपटीशन हुआ, जिसमें उन्नति रस्तोगी ने प्रथम, स्तुति रस्तोगी ने द्वितीय, उन्नति गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। डायरेक्टर सुशील रस्तोगी और प्रबंध समिति की सदस्य श्वेता रस्तोगी ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह की देखरेख में हुए कार्यक्रम में दीक्षा शर्मा, मेघना खन्ना, मोहिता आदि का योगदान रहा।    

एसएसएमवी स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ दिवाली मनाई गई। विद्यालय के निदेशक डॉ. डीआरएस चौहान, प्रधानाचार्य लता नायर ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। रिलायंस टाउनशिप स्थित किडजी प्री स्कूल में सुरक्षित दीपावली मनाने के संदेश के साथ त्योहार की खुशियां मनाई गईं। प्रबंधक निर्भय अग्रवाल ने विजेताओं को मेडल पहनाकर त्योहार की बधाई दी।
रामनगर के खालसा शिशु शिक्षा सदन में दीवाली निबंध, रंगोली, आलेखन, दीप सजावट आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्रबंधक इंद्रजीत सिंह नरूला, प्रधानाचार्य किरन श्रीवास्तव आदि ने पुरस्कृत किया। लोधीपुर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर और पटाखे छोड़कर दीवाली का सामूहिक आनंद लिया। प्रबंधक जीएस वर्मा ने त्योहार का महत्व बताया।
साईं शिक्षायतन में छात्र-छात्राओं ने भगवान गणेश-लक्ष्मी स्वरूप प्रतियोगिता में अधिक रुझान दिखाया। प्रबंधक नीता श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य रचना बुधवार ने बच्चों के सामने आतिशबाजी कराई और उन्हें इससे होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम संबंधित सावधानियां बताईं। रोजा के आली ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में रूप सज्जा प्रतियोगिता में कल्पना, नैंसी और मुस्कान ने मां लक्ष्मी का रूप दर्शाकर सभी का मन मोह लिया। भगवान गणेश बने अभय ने भी सबका ध्यान खींचा।
सिटी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रागिनी सिंह ने गणेश-लक्ष्मी पूजन कराया जिसमें सभी छात्र-छात्राएं और टीचर शामिल हुए। बच्चों ने रंगोली सजाई और फुलझडिय़ां छोड़ीं। एमके पब्लिक स्कूल में बच्चों ने थाल सजाओ, दीवाली कार्ड, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रबंधक एम खानम ने बच्चों को दीवाली से जुड़ी भगवान श्रीराम की लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी की कहानी सुनाई।

डॉन एंड डोना कान्वेंट के किड्स सेक्शन में आकर्षक दीप सज्जा की गई। रंगोली मेकिंग में तमाम बच्चों ने फर्श पर चित्रकारी की। इस प्रतियोगिता में यलो हाउस ने बाजी मारी जबकि ग्रीन हाउस दूसरे, ब्ल्यू हाउस तीसरे और रेड हाउस चौथे स्थान पर रहा। स्कूल के चेयरमैन आलोक अंचल ने सभी का आभार व्यक्त किया। नियामतपुर के श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में भारी उत्साह रहा। इससे पहले, प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह यादव और प्रधानाचार्य रामकुमार यादव ने लक्ष्मी-गणेश और मां सरस्वती का पूजन किया। रंगोली चैंपियन जूनियर वर्ग को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed