{"_id":"617d9b346bfb9622f165b642","slug":"ramleela-shahjahanpur-news-bly4646976138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीजगंज रामलीला में रावण वध के बाद जलाए पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीजगंज रामलीला में रावण वध के बाद जलाए पुतले
विज्ञापन
अजीजगंज की रामलीला में रावण वध की लीला मंचन का दृश्य । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मोहल्ला अजीजगंज में चल रही रामलीला में अहिरावण व रावण वध एवं भगवान श्री राम के राज्याभिषेक लीला का मंचन किया गया। भगवान श्री राम के रावण की नाभि में तीर मारते ही पूरा पंडाल दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। वहीं मेला में लगी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था।
शनिवार को रामलीला का शुभारंभ भगवान श्री राम एवं रावण युद्ध से हुआ। भगवान श्री राम के प्रहारों से रावण का सिर धड़ से अलग होने के बाद फिर दोबारा जुड़ जाता था। तब विभीषण ने भगवान श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। नाभि पर तीर मारने से ही उसकी मृत्यु संभव है। तब भगवान श्रीराम ने नाभि पर निशाना साध कर तीर चलाया।
तीर लगते ही दशानन जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद रावण एवं अहिरावण के पुतलों का दहन किया गया। भगवान श्री राम एवं रावण युद्ध की लीला के बाद राज्याभिषेक लीला का मंचन हुआ। भाजपा नेता राजीव गुप्ता, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, मेला प्रबंधक महेश गुप्ता, अंकित मौर्य, अजय सिंह, मंच प्रबंधक राम भजन वर्मा, पूर्व सभासद संजय कुमार ने आरती की। उधर रामलीला में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेला में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अजीजगंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ तैनात रहे। संवाद