फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ramleela

श्रीराम और सीता के विवाह का मंचन देखकर आनंदित हुए श्रद्धालु

Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
ramleela
जलालाबाद में रामलीला मंचन के दौरान शिव धनुष टूटने पर आक्रोशित होकर संवाद करते परशुराम। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद में परशुराम सर्व कल्याण समिति की ओर से परशुराम मंदिर पर सीता स्वयंवर नाटक का प्रभावशाली मंचन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। शुक्रवार को रामबारात निकलने से पहले सीता स्वयंवर के तहत धनुष यज्ञ तथा राम सीता विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान शिव धनुष टूटने के बाद क्रोधित होकर राजा जनक की सभा में पहुंचे भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए संवाद का पात्रों ने बहुत ही प्रभावशाली मंचन किया।
विज्ञापन

लीला के दौरान भगवान राम ने बीच में आकर परशुराम के क्रोध को शांत करते हुए उन्हें भगवान विष्णु के अवतारी होने का परिचय दिया। इसके बाद परशुराम का क्रोध शांत हुआ और भगवान राम और सीता ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। इस मौके पर मौजूद दर्शकों ने पुष्पवर्षा की और स्वरूपों की आरती उतारी।
विज्ञापन

मंचन में सत्यदेव पांडेय, आलोक शुक्ला, सुमित अवस्थी, सोम शेखर अग्निहोत्री, गुल्लू द्विवेदी, ननुया दीक्षित, आकाश मिश्रा, छोटू अवस्थी आदि ने विभिन्न रोल अदा किए। नाटक का निर्देशन बिस्सन दीक्षित, सुरेश चंद्र द्विवेदी ने किया। इस दौरान कमेटी के रामू मिश्रा, शिवम तिवारी, अर्चित द्विवेदी, राजू द्विवेदी आदि ने व्यवस्था बनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed