{"_id":"5d77e79d8ebc3e939f4065cb","slug":"ram-ganga-shahjahanpur-news-bly3756659114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सेमी फिर बढ़ा गंगा का जल स्तर, उतार पर रामगंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सेमी फिर बढ़ा गंगा का जल स्तर, उतार पर रामगंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण बदायूं के कछला घाट से लेकर जिले के कलान क्षेत्र में भैंसार बांध ढाई घाट तक गंगा में पानी बढ़ रहा है। भैंसार बांध पर गंगा पांच सेमी बढ़कर 142.80 मीटर पर पहुंच गई। अन्य बैराजों से 7986 क्यूसेक पानी की निकासी के बावजूद रामगंगा के जल स्तर में बीते 24 घंटे की तुलना में 34 सेमी की कमी दर्ज की गई है। ड्यूनी डैम से पानी का फ्लो घटने से शहर के समीप गर्रा में पांच सेमी सिमट गई, लेकिन खन्नौत का जल स्तर पांच सेमी बढ़ गया।
गंगा का जल स्तर बढ़ने से तट पर बसे खमरिया, डौरु नगला, पिढारा उत्तरी, मकरंदपुर सरफरा आदि गांवों के बाशिंदों को बाढ़ से आसपास जलभराव होने और फसलें डूबने की आशंका फिर से सताने लगी है। डौरु नगरा के प्रेमचंद का कहना है कि जल जमाव होने पर पशुओं का चारा को फिर से भटकना पड़ेगा। गांव पिडारा उत्तरी निवासी अरविंद सिंह के अनुसार भैसार बांध की मरम्मत और उसका विस्तार करके गंगा किनारे के पैलानी उत्तरी, भरतपुर, कटैया नगला, पंखिया नगला, बढ़ई नगला, बटा नगला, मौसी नगला, चौरा, बांसखेड़ा, निबियापुर आदि गांवों को बाढ़ के प्रकोप से बचाना संभव हो जाएगा। रामगंगा के तटवर्ती गांव मोहनपुर, बीघापुर कसारी, उदयपुर भूड़ा, औरंगाबाद, जरियनपुर, सिथौली, अतरी, चिकटिया, बिचपुरी, नरायन नगला पश्चिमी के आसपास पानी उतरने से ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।
सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार नरौरा बैराज से रिलीज होने से गंगा में पानी बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के रामनगर, किच्छा, खो और हरेली बैराज से रिलीज पानी घट जाने से अगले 24 घंटे तक रामगंगा उतार पर रहने का अनुमान है। ड्यूनी डैम से मंगलवार सुबह अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू हो जाने से गर्रा मेें भी पानी बढ़ सकता है। फिलहाल नदी 142.40 मीटर पर बह रही है।