{"_id":"57225b584f1c1b8d07a9196a","slug":"rakesh-beacame-new-district-cheif","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश के जिलाध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश के जिलाध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
राकेश के जिलाध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से टल रहे भाजपा केेेे जिलाध्यक्ष पद की घोषणा आखिर हो ही गई। इस बार अप्रत्याशित रूप से पार्टी के महामंत्री रहे राकेश कुमार मिश्र को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिश्र के अध्यक्ष बनने पर पार्टीजनों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
श्री मिश्र मूल रूप से विकास खंड सिंधौली के गांव अनावा निवासी हैं और पेशे से अधिवक्ता भी हैं। वह आरएसएस से भी जुड़े हैं। वर्तमान में मिश्र पार्टी के जिला महामंत्री थे। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने जिले में ब्राह्मण कार्ड खेलकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूूंका है। इनके जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि इससे कार्यकर्ताआें में नई ऊर्जा आएगी और पार्टी कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में भाजपा का परचम फहराएंगे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि वह पिछले चार साल से संगठन को साथ लेकर चल रहे थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को वह पूरा सहयोग करेंगे, ताकि पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव की तैयारी में जुट सके।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने राकेश मिश्र को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक कोविद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, मनेंद्र सिंह चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, सुचित सेठ, डीपी सिंह, पवन सिंह, अनिल वाजपेयी वाण, अनुज गुप्ता, महेंद्र पाल, आकाश गुप्ता, नरेश पांचाल, राजेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, गंगाराम मिश्र, संजीव बंसल, मनोज कश्यप, रोमी आनंद, नवनीेत पाठक, पंकेश मिश्रा, अनूप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बंडा। राकेश मिश्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बंडा के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर और पटाखे छुड़ाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान अमित दीक्षित, अनूप गंगवार, ओमप्रकाश, अनूप वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमारी, महेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।