{"_id":"6a31a49f6efd159d580e1709","slug":"rain-causes-minimum-temperature-to-drop-by-48-degrees-relief-from-humidity-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-176322-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश से न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री लुढ़का, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश से न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री लुढ़का, उमस से मिली राहत
विज्ञापन
निगोही में सड़क पर भरे पानी में फंसी एंबुलेंस। संवाद
शाहजहांपुर। तेज हवा चलने और बारिश होने से मंगलवार को न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने से उमस का असर कम हो गया। इससे गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। इसके असर से तापमान के साथ उमस बढ़ने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया। 50 से 60 किमी की तेज रफ्तार से हवा चली। दो मिमी बारिश हुई। इसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट हुई। वायुदाब नौ मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 44 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी थोड़ी बढ़ गई है। पछुआ हवा चल रही है। बुधवार को तापमान के साथ उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बारिश से हाईवे पर फिर हुआ जलभराव, एंबुलेंस फंसी
निगोही। आंधी के साथ हुई तेज बारिश से सोमवार की शाम लिपुलेख-भिंड हाईवे पर हमजापुर चौराहा से शाहजहांपुर की ओर हाईवे के करीब 50 मीटर हिस्से में फिर जलभराव हो जाने से राहगीर खासे परेशान हुए। हाईवे के जलमग्न हिस्से में मरीज को लेने जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई।
बारिश से कस्बा से लेकर शाहजहांपुर की ओर चलने पर पेट्रोल पंप तक हाईवे पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया। इस कारण उधर से लोगों का रात में निकलना कठिन हो गया। मंगलवार को दिन में करीब दस बजे सीएचसी से मरीज लेने जा रही एक एंबुलेंस भी पानी से भरे गड्ढे में फंस गई। चालक ने काफी प्रयास कर एंबुलेंस निकाली।
दुकानदारों और राहगीरों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने दोपहर 12 बजे जेसीबी से नाली बनाकर हाईवे पर भरा पानी निकालकर गड्ढों को समतल कराया। लोक निर्माण विभाग के परियोजना निदेशक अमन कुमार त्रिगुण के अनुसार कस्बे में हाईवे का तल आसपास बनी दुकानों की तुलना में नीचा होने से बार-बार जलभराव की समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम को भेजकर समस्या का स्थायी समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद