{"_id":"5e1f5ea98ebc3e4b612e5de9","slug":"railway-station-illegal-parking-shahjahanpur-news-bly3921386181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुरः रेलवे स्टेशन पर एक साल से चल रहा था अवैध पार्किंग स्टैंड, अधिकारियों को खबर तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुरः रेलवे स्टेशन पर एक साल से चल रहा था अवैध पार्किंग स्टैंड, अधिकारियों को खबर तक नहीं
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन स्थित साइकिल स्टैंड पर लगा नि:शुल्क पार्किंग का बैनर व खड़े वाहन
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के मेनगेट और माल गोदाम वाली रोड पर अवैध स्टैंड पिछले करीब एक साल से चल रहा था। इस दौरान अवैध स्टैंड चलाने वालों ने करोड़ों रुपये की वसूली की। खास बात यह है स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ और जीआरपी इंस्पेक्टर उसी रास्ते से निकलते हैं, जिस गेट पर बने स्टैंड से अवैध वसूली की जा रही थी। पिछले दिनों किसी ने अवैध वसूली की शिकायत मंडलीय कार्यालय में कर दी, जिसके बाद पार्किंग स्थल पर पड़े टीनशेड और झोपड़ी को हटा दिया गया। साथ ही दावा किया जा रहा है कि अब किसी तरह की अवैध वसूली नहीं होगी, जिसके लिए फ्री पार्किंग का बैनर लगवा दिया गया है।
स्टेशन पर चलने वाले दोनों ही स्टैंडों का ठेका करीब एक साल पहले ही समाप्त हो गया था। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर फ्री पार्किंग का बैनर लगा दिया गया, ताकि लोग अपना वाहन बिना कोई शुल्क दिए खड़ा कर सके। इसके बाद भी वाहनों की सुरक्षा के नाम पर अवैध वसूली को खेल लगातार चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक साइकिल खड़ी करने पर 10 रुपये, मोटरसाइकिल के लिए 15 और कार पार्किंग के 50 रुपये वसूले जा रहे थे। इस तरह रोजाना 4000 से 5000 रुपये की अवैध रूप से वसूली हो रही थी। जिसको लेकर कई बार झगड़े की नौबत भी आ जाती थी। इसके बाद भी रेल अधिकारियों, जीआरपी और आरपीएफ ने अवैध रूप से चल रही पार्किंग को बंद कराने की जहमत नहीं उठाई। लेकिन अवैध वसूली की शिकायत रेलवे मंडल ऑफिस में किए जाने के बाद दो दिन पहले जन शिकायत अधिकारी के छापा मारने के बाद रेल अधिकारियों को होश आया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ ने अवैध रूप से स्टैंड चलाने वालों को भगाया। साथ ही बोर्ड भी लगावा दिया कि यहां बाइक खड़ी करना निशुल्क है लेकिन वाहन मालिक स्वयं के लिए जिम्मेदार होगा। सुरक्षा रेलवे की नहीं होगी।
रेलवे स्टेशन पर निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था है। अवैध वसूली की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के द्वारा डाली गई टीनशेड और झोपड़ी हटवा दी गई है। इसके साथ ही फ्री पार्किंग का बैनर भी लगवा दिया है। जल्द ही ठेका हो जाएगा। - मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
अवैध वसूली की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है, रेलवे स्टेशन पर निशुल्क पार्किंग चल रही है। फ्री पार्किंग का बैनर भी लगवाया गया है। ऐसे में अवैध वसूली होना संभव ही नहीं है। - एसडी मीणा, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ