{"_id":"614397b18ebc3ea6b51b7cd6","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly4598506100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा रोजा स्टेशन के पास पटरी चटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा रोजा स्टेशन के पास पटरी चटकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोजा और पंडित रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के बीच अपलाइन पर बुधवार रात पटरी चटक गई। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने पटरी चटकी देखी तो इसकी जानकारी गेटमैन को दी। मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल के आदेश पर कर्मचारियों ने मौके पर जाकर चटकी पटरी के बीच जॉगल प्लेट बांधी। इसके बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। बाद में पटरी बदल दी गई।
बृहस्पतिवार को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और रोजा रेलवे स्टेशन के बीच आप लाइन पर किलोमीटर संख्या 1229 पर सुबह सात बजे ग्रामीणों ने रेल फैक्चर देखा। इसकी सूचना निकट गेट नंबर 316 पर तैनात गेटमैन रमेश कुमार को दी। उन्होंने मुरादाबाद कंट्रोल और चाबी मैन को बताया। इसके बाद कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आ रही ट्रेन को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर रोका गया और टूटी पटरी के स्थान पर जाकर प्लेट बांधकर 30 किलोमीटर की ट्रेन निकाली गई। अभी कुछ दिन पहले ही डाउन लाइन पर इसी जगह रेल फ्रैक्चर हुआ था। तापमान कम ज्यादा होने के कारण रेल फ्रैक्चर होते हैं।