फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway

आईबीएस खराब होने से एक घंटा खड़ी रही मुगलसराय एक्सप्रेस

Wed, 04 Aug 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Railway
शाहजहांपुर। रेलवे गेट नंबर 321 तक आईबीएस खराब हो गए। इसके कारण अपलाइन पर करीब एक घंटा तक रेल यातायात बाधित रहा। इससे रोजा रेलवे स्टेशन पर मुगलसराय एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही।
विज्ञापन

इसके पीछे रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन, मालदा टाउन एक्सप्रेस 30 मिनट, कहेलिया रेलवे स्टेशन पर बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस तथा पिछले स्टेशन पर उपासना एक्सप्रेस खड़ी रही। तकनीकी खराबी की जानकारी होने पर आनन-फानन में रेल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कमी को दूर किया। इसमें एक घंटे का समय लग गया। एक घंटे के बाद ट्रेनों ने रफ्तार भरी। रविवार शाम को बंधरा रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लाइन में बिजली न आने पर दो घंटे डाउन लाइन का रेल यातायात बाधित रहा था। रोजा स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर में रेलवे गेट 321 के दोनों आईबीएस में कमी आ गई। इसके कारण रोजा रेलवे स्टेशन पर मुगलसराय एक घंटा खड़ी रही तथा उसके पिछले स्टेशनों पर अन्य ट्रेनें खड़ी रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed