{"_id":"61099dcd8ebc3ec1c210b0a7","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly4552754133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर-शाहबाजनगर के बीच सीआरएस निरीक्षण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर-शाहबाजनगर के बीच सीआरएस निरीक्षण आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है। पिछले दिनों शाहजहांपुर रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा करवाया गया था। अब बुधवार को सीआरएस निरीक्षण होगा, जिसके बाद ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी जाएगी।
पीलीभीत से शाहबाजनगर तक सीआरएस निरीक्षण हो चुका है। शाहबाजनगर से शाहजहांपुर के बीच कुछ काम शेष रह गया था, जोकि अब पूरा हो गया है। बुधवार को पूर्वोत्तर परिक्षेत्र लखनऊ के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण आरके यादव, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत बुधवार को निर्माण संगठन व मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नव आमान परिवर्तित शाहजहांपुर-शाहबाजनगर (4.16 किमी) रेल खंड का गहन निरीक्षण करेंगे।
रेल संरक्षा आयुक्त मार्गवर्ती पुल, समपारों, कर्व, प्वाइंट्स, स्टेशन पैनलों आदि का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण करेंगे। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त विशेष ट्रेन द्वारा शाहबाजनगर-शाहजहांपुर रेल खंड का गति परीक्षण भी करेंगे। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने लोगों से अपील की है कि वे निरीक्षण एवं स्पीड ट्रॉयल के दौरान इस नव आमान परिवर्तित रेल खंड पर रेल पथ के निकट न जाएं और न ही अपने मवेशियों को जाने दें। मंगलवार को पूरे दिन सीआरएस निरीक्षण को लेकर तैयारियां की गईं। संवाद