फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway

तकनीकी खराबी आने से रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हुई मालगाड़ी

Wed, 20 Jan 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Railway
मालगाड़ी के इंजन में खराबी होने के करण फाटक लगा जाम । । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर मंगलवार को एक मालगाड़ी खराब हो गई। जिसकी वजह से मालगाड़ी रझौआ खुर्द व रहुआ कला गांव को जाने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हो गई। जिसकी वजह से काफी देर तक क्रॉसिंग का गेट नहीं खुल सका और ग्रामीणों वहां से गुजरने वाले वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

ब्रांच लाइन पर रोजा और बनतारा रेलवे स्टेशन के बीच में रझौआ रेलवे क्रॉसिंग पड़ती है। इस क्रॉसिंग से होकर रझौआ खुर्द व रहुआ कला गांव के लोग आते-जाते हैं। मंगलवार शाम को एक मालगाड़ी रोजा से चलकर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई और मालगाड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हो गई। ऐसे में क्रॉसिंग का गेट भी नहीं खुल सका। मालगाड़ी के लोको पायलट ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। जिसके आदेश पर रोजा से रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और तकनीकी खामी को ठीक किया। जिसमें करीब 20 मिनट का समय लग गया। इस बीच क्रॉसिंग पर वाहनों की कतार लग गई और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोजा में लगा जाम, फंसे रहे वाहन
रोजा में दो वाहनों के आमने सामने आने की वजह से एक बार फिर से जाम लग गया। पूर्वाह्न 11:00 बजे लगा जाम शाम तक नहीं खुल सका। पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में जुटे रहे। एक साइड की गाड़ियों को दोपहर 12:00 बजे के बाद निकलना शुरू किया गया। लेकिन शाम तक वाहनों को रेंग-रेंग कर निकलना पड़ा। जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed