{"_id":"5dece6768ebc3e1ba6206124","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly387203329","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईटी को स्टेशन और ट्रेनों में निरीक्षण के दौरान सब कुछ मिला ओके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईटी को स्टेशन और ट्रेनों में निरीक्षण के दौरान सब कुछ मिला ओके
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर सीआईटी के नेतृत्व में ट्रेनों की पैंट्री कार और प्लेटफार्म पर लगे स्टाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फायर सेफ्टी व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।
रविवार को सीआईटी राजीव शर्मा ने टीटीई के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खान-पान के स्टालों और ट्रेनों में पैंट्री कार की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने सबसे पहले दोपहर दो बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस की पैंट्री कार देखी। उसमें सब कुछ संतोषजनक मिला। इसके बाद फायर सेफ्टी के उपकरणों की जांच की गई। फिर पेयजल की बोतलों को चेक किया गया और रेल नीर के अलावा किसी अन्य ब्रांड का उपयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पैंट्री कार के मैनेजर ने बताया कि ट्रेन में 18 वेंडर और दो मैनेजर हैं। इसके बाद उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खुले खानपान के स्टाल का लाइसेंस चेक किया वहां की सफाई व्यवस्था को देखा और खानपान की चीजें भी चेक की गईं। सीआईटी राजीव शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में पैंट्री कार और स्टेशन पर खान-पान के स्टालों की चेकिंग में सब कुछ ठीक-ठाक मिला है। निरीक्षण के समय टीटीई जितेंद्र कुमार और अजय प्रताप भी शामिल रहे।
स्टेशन पर गंदगी फैला रहे यात्री को लगाई फटकार
- निरीक्षण के समय कुछ यात्रियों द्वारा मूंगफली खाकर छिलके प्लेटफॉर्म पर ही देख टीटीई जितेंद्र कुमार ने फटकार लगा दी। इस दौरान जुर्माना लगाने की चेतावनी देने पर यात्री की ओर से माफी मांगी गई जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर कम से कम 500 जुर्माना लगाने का प्रावधान है।