{"_id":"5deaa06e8ebc3e1bc364363b","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly3870394167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मिलिट्री स्पेशल को नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मिलिट्री स्पेशल को नहीं मिला पानी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार को एक बार फिर मिलिट्री स्पेशल शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची और पानी को लेकर हंगामा हो गया। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ही पानी की व्यवस्था कराई। 35 मिनट ट्रेन को रोकने के बाद आगे लिए रवाना कर दिया गया।
स्टेशन पर ट्रेन में पानी देने की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों के टंकी में पानी मिलता है, इसके साथ ही शीतल पेयजल की व्यवस्था भी है। शुक्रवार को एक बार फिर मिलिट्री स्पेशल शाहजहांपुर पहुंची। मुरादाबाद से चलकर सीतापुर जा रही मिलिट्री स्पेशल को दोपहर दो बजे शाहजहांपुर में प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया, जिसमें बिजली, पानी आदि की समस्या से रेल अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन ट्रेन में पानी की व्यवस्था न होने को लेकर फिर हंगामा हो गया। सेना के अधिकारियों ने इसको लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद भी पानी की पूर्ति नहीं हो पाई। विवाद से बचने के लिए ट्रेन केे 35 मिनट के अंदर स्टेशन से रवाना कर दिया गया।
स्टेशन पर ट्रेन में पानी देने के लिए वॉशिंग प्वाइंट नहीं है। इसके बावजूद मिलिट्री स्पेशल की गाड़ी आने पर पानी की आपूर्ति करने की मांग की जा रही थी। स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए टंकियों में पानी की व्यवस्था है, उसी से पानी लेने के लिए कहा गया। करीब आधे घंटे के बाद ट्रेन रवाना हो गई। मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक शाहजहांपुर