{"_id":"5dbc792f8ebc3e014b5fbe42","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly38241258","type":"story","status":"publish","title_hn":"बट बिल्डिंग प्लांट से 260 फुट के पैनल लेकर निकली पहली मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बट बिल्डिंग प्लांट से 260 फुट के पैनल लेकर निकली पहली मालगाड़ी
विज्ञापन
रोजा/शाहजहांपुर। बट बिल्डिंग प्लांट से शुक्रवार को पहली मालगाड़ी का संचालन हुआ। यह मालगाड़ी 260 मीटर के 60 टुकड़े लेकर निकली। जिसका उपयोग सीतापुर ब्रांच लाइन पर पटरी बदलने के लिए किया जाएगा।
रोजा में बने इस बट बिल्डिंग प्लांट की शुरूआत पिछले साल 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद शुरू हुई। उन्होंने ही रेलवे मैदान का उपयोग प्लांट लगवाने के लिए करने की घोषणा की थी। जिसके बाद इस 915 एकड़ जमीन बट बिल्डिंग प्लांट का काम शुरू हुआ। 21 जून को पहला ट्रायल हुआ था, तब केवल इंजन को निकाला गया था। 22 जून को पत्थर लदी मालगाड़ी निकाली गई। जिसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उसके बाद डीआरएम ने मेंटीनेंस का काम ठीक से कराने के निर्देश दिए । इसके बाद शुक्रवार को 260 मीटर के 60 टुकड़े लेकर मालगाड़ी निकाली गई। यह टुकड़े सीतापुर ब्रांच लाइन के लिए निकाले गए, जिस पर इस समय 52 केजी की लाइन पड़ी है। जिसको 60 केजी में बदला जाएगा। इस मौके पर रेल पथ अधीक्षक अरुण कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार नीरज, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, यातायात निरीक्षक एसके यादव आदि मौजूद रहे।