फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   railway

सिग्नल फेल होने से स्टेशन पर रोककर निकाली गई ट्रेनें

Sat, 02 Nov 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
railway
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-बंथरा के बीच अपलाइन पर आईबी सिग्नल फेल हो गया। इसकी वजह से ट्रेनों को स्टेशन पर रोककर निकाला गया। ट्रेनों के ठहराव से सद्भावना समेत आधा दर्ज ट्रेनें प्रभावित र्हुइं। वहीं, रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे अपलाइन पर शाहजहांपुर से बंथरा के बीच आईबी (इंटरमीडिएट ब्लॉक) सिग्नल फेल हो गया। इसे ठीक करने में साढ़े पांच घंटे लग गए। इसी बीच रेल यातायात प्रभावित हो गया। अपलाइन की तमाम ट्रेनों को रोजा और पीछे के अन्य स्टेशनों पर रोका गया। दस से 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनों को मेमो देखकर आगे के लिए रवाना किया गया। शाम के समय अचानक से सिग्नल फेल होने की सूचना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी सिग्नल को ठीक कराने और लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों को पास कराने में लग गए। देर रात तक अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

- आईबी सिग्नल फेल होने से बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों में बेगमपुरा एक्सप्रेस, सद्भावना, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, दानापुर एक्सप्रेस, हरिहरनाथ एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को शाहजहांपुर, रोजा और पीछे के स्टेशनों पर रोका गया। करीब से दस से 15 मिनट के बाद ट्रेनों को मेमो देकर रवाना किया गया। एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही मालगाड़ियों को भी स्टेशनों पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुक्रवार शाम को अचानक आईबी सिग्नल फेल होने से ट्रेनों को स्टेशनों पर रोककर निकाले जाने के कारण शाहजहांपुर, रोजा और उसके पीछे के स्टेशनों पर देर रात तक यात्रियों की भीड़ लगी रही। जिन ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं था, उन्हें भी रोके जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। एनाउंसमेंट में सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेनों को रोके जाने की सूचना पर लोगों ने राहत की सांस ली।
- सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेनों को रोककर चलाए जाने के साथ ही कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चलने के कारण भी लेट आईं। इसमें डाउन लाइन की वाराणसी-बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्स्प्रेस नौ घंटे बाद शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची। अपलाइन पर जयपुर-बरेली एक्सप्रेस (त्रिवेणी) दो घंटा बीस मिनट देरी से आई। इनके अलावा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 15 मिनट लेट रही। इन ट्रेनों के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे से रात एक बजे तक आईबी सिग्नल फेल हो गया था। इस बीच एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों को स्टेशन पर रोककर आगे के लिए रवाना किया गया। साढ़े पांच घंटे के बाद सिग्नल को ठीक कराया जा सका। - मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed