{"_id":"5d7d38d68ebc3e016843142f","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly3762101187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक के चक्कर में छह घंटे स्टेशन पर खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक के चक्कर में छह घंटे स्टेशन पर खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/रोजा। मुरादाबाद से शाहजहांपुर पहुंची मालगाड़ी छह घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन का इंजन स्टार्ट रहने के कारण 12 हजार रुपये का डीजल बेवजह ही फुंक गया। वहीं चालक की ड्यूटी का समय पूरा होने पर वह मालगाड़ी को छोड़कर चला गया।
शुक्रवार रात 11:20 बजे चालक डीपी मौर्या मालगाड़ी को लेकर मुरादाबाद से शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंचे। मालगाड़ी के मुरादाबाद से शाहजहांपुर तक आने में दस घंटे लग गए। इसी बीच चालक की ड्यूटी का समय पूरा हो गया। चालक ने कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद भी ट्रेन को आगे के लिए रवाना नहीं किया गया। जिस पर वह मालगाड़ी को छोड़कर चला गया। इसके बाद कंट्रोल ने दूसरे चालक राजकुमार को मालगाड़ी आगे लेकर जाने के निर्देश दिए। चालक के मालगाड़ी पर पहुंचने के बाद भी ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया गया और छह घंटे तक मालगाड़ी स्टेशन पर ही खड़ी रही। इस बीच मालगाड़ी का इंजन स्टार्ट रहने के कारण 180 लीटर डीजल बेवजह ही फुंक गया। जिसकी कीमत 12 हजार रुपये होती है। इतना नुकसान होने के बाद भी कंट्रोल से मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ाई गई। इस बीच दूसरे चालक राजकुमार ने भी मालगाड़ी को आगे ले जाने से इंकार कर दिया। बाद में कंट्रोल के निर्देश पर चालक ने मालगाड़ी को रोजा तक पहुंचा दिया। शाहजहंापुर स्टेशन से मालगाड़ी सुबह 5.20 बजे रवाना हुई। रोजा से तीसरा चालक सुरजीत मालगाड़ी को लेकर आगे रवाना हुआ। इस बीच मेल लाइन की सभी ट्रेनों को लूप लाइन से निकला गया।
लोको पायलट की ड्यूटी के घंटे पूरे हो गए थे। इसी वजह से वह ट्रेन को छोड़कर चला गया था। उसकी जगह पर दूसरे चालक को ट्रेन लेकर रोजा के लिए रवाना किया गया। ड्यूटी पूरी होने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर जा सकता है।
विज्ञापन
मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक