फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   railway

बरेली-रोजा पैसेंजर का डिब्बा काटने पर यात्रियों का हंगामा

Sat, 14 Sep 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
railway
शाहजहांपुर-रोजा। बरेली-रोजा पैसेंजर का डिब्बा काटे जाने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। किसी तरह यात्रियों को समझाने के बाद दूसरे डिब्बों में शिफ्ट कराकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को बरेली-रोजा पैसेंजर रात साढ़े आठ बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन आगे चलने को तैयार हुई, तभी कंट्रोल के निर्देश पर ट्रेन का एक डिब्बा काटे जाने का एनाउंसमेंट किया गया। उस डिब्बे में रोजा के यात्री बैठे थे। जिन्होंने एनाउंसमेंट सुनकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक यात्री डिब्बे को काटे जाने का विरोध करते रहे। किसी तरह से यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया गया। जिसके बाद ट्रेन का एक डिब्बा काटा गया। रात दस बजे ट्रेन शाहजहांपुर से रवाना हुई। लेकिन मोहम्मदी फाटक पर जाकर ट्रेन फिर खड़ी हो गई। लाइन क्लियर का सिग्नल नहीं मिलने पर ट्रेन 11 बजे रोजा स्टेशन पहुंच पाई।
विज्ञापन

वही, स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बरेली-प्रयाग पैसेंजर पहले चला करती थी। जिसमें रिपेयर वाले डिब्बे उसी में लगाकर लखनऊ भेज दिए जाते थे। वह ट्रेन दो साल से बंद है। अब रोजा-बरेली पैसेंजर से रिपेयरिंग वाले डिब्बे आते हैं। जिन्हें शाहजहांपुर में काटा जाता है और शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर में जोड़कर उन्हें बालामऊ भेज दिया जाता है। गुरुवार को बरेली-रोजा पैसेंजर से रिपेयरिंग के डिब्बों को ही काटा गया था, जिसको लेकर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। जिन्हें समझा-बुझाकर दूसरे डिब्बों में बैठाने के बाद ट्रेन का रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed